1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 प्रोमो: रजत शर्मा आज लगाएंगे घर में अदालत, घरवाले होंगे कटघरे में

बिग बॉस 13 प्रोमो: रजत शर्मा आज लगाएंगे घर में अदालत, घरवाले होंगे कटघरे में

 Published : Feb 11, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 10:38 pm IST

बिग बॉस 13 के घर में इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा जा रहे हैं। वह घरवालों से करेंगे तीखे सवाल।

bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस में रजत शर्मा ने लगाई 'आप की अदालत'

बिग बॉस 13 अपने ग्रैंड फिनाले से कुछ दिन दूर है। घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनमें से टॉप 5 ही फिनाले में जाएंगे। बीते एपिसोड में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने बिग बॉस में 'आप की अदालत' लगाई थी जहां उन्होंने सलमान खान से कई सवाल पूछे थे। आज यह अदालत घर के अंदर लगने वाली है। रजत शर्मा आज घरवालों से तीखे सवाल पूछते और इल्जाम लगाते नजर आएंगे।

बिग बॉस का नया प्रोमो आ गया है जिसमें रजत शर्मा सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और रश्मि देसाई से तीखे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। रजत शर्मा ने रश्मि देसाई से उनके और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने रश्मि से पूछा बिग बॉस में आने से पहले ऐसी कौन-सी बात थी जो सिद्धार्थ आपके साथ स्पष्ट करना चाहते थे? इस पर रश्मि कहती हैं यह बहुत निजी बात है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि के बारे में बात करते हुए कहा-उन्होंने बहुत ज्यादा झूठ बोले हैं।

रजत शर्मा के तीखे सवालों से आसिम भी बच नहीं पाए। उन्होंने पूछा कि ऐसा क्या हो गया कि आप जिसे बड़ा भाई मानते थे उनसे लड़ाई हो गई? आपकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती बहुत गहरी थी, मगर गेम के लिए आपने उसे तोड़ दिया। साथ ही रजत शर्मा ने कहा कि आसिम सहानुभूति पर यह गेम खेल रहे हैं।

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रजत शर्मा के तीखे सवालों से बच पाते हैं या नहीं, ये आज रात के एपिसोड में ही पता चलेगा। आज के एपिसोड में घर के सभी सदस्य कटघरे में जाएंगे।

आपको बता दें ग्रैंड फिनाले 15 फरवरी को होने वाला है। इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट भी होंगे। जिसके बाद बिग बॉस को उनके टॉप 5 मिल जाएंगे।

Bigg Boss 13 Somvaar ka Vaar Highlights: रजत शर्मा ने किए सलमान से तीखे सवाल, नहीं हुआ कोई बेघर

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन