1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज की 12वें सीजन के रनरअप श्रीसंत से हुई मुलाकात, देखें फोटोज

बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज की 12वें सीजन के रनरअप श्रीसंत से हुई मुलाकात, देखें फोटोज

 Published : Mar 02, 2020 03:17 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 03:17 pm IST

बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की टक्कर हुई थी, जबकि पिछले सीजन में दीपिका कक्कड़ ने श्रीसंत को पछाड़ते हुए बाजी मार ली थी।  

Bigg Boss 13 Runner Up Asim Riaz - India TV Hindi
आसिम रियाज और श्रीसंत

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आसिम रियाज की 12वें सीजन के रनरअप श्रीसंत से एक जिम में मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों गर्मजोशी से मिले और फोटोज भी क्लिक कराईं। बता दें कि आसिम बीबी 13 के रनरअप हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने ज्यादा वोट जीतकर विनर का खिताब अपने नाम कर लिया था।

बिग बॉस 12 की बात करें तो दीपिका कक्कड़ इस सीजन की विनर बनी थीं, जबकि श्रीसंत को दूसरा स्थान मिला था। दीपिका इन दिनों 'कहां हम कहां तुम' सीरियल में नज़र आ रही थीं। हाल ही में इस शो को बंद किया गया है।

Watch: बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज ने फैशन डिजाइनर के लिए किया रैंप वॉक

आसिम रियाज की बात करें तो कुछ दिनों पहले वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ नज़र आए थे। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाले हैं। उन्हें डांस प्रैक्टिस के लिए कई बार स्पॉट किया गया है।

बिग बॉस 13 फाइनलिस्ट आसिम रियाज नजर आएंगे जैकलीन फर्नांडिस के साथ, वायरल हुआ वीडियो

गौरतलब है कि बिग बॉस में टॉप 6 में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा पहुंचे थे। पारस ने 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो छोड़ दिया था, जबकि सिद्धार्थ और आसिम फाइनल तक पहुंचे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन