1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज ने फैशन डिजाइनर के लिए किया रैंप वॉक

Watch: बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज ने फैशन डिजाइनर के लिए किया रैंप वॉक

 Published : Feb 29, 2020 03:20 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 03:23 pm IST

आसिम रियाज ने बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन अंत में सिद्धार्थ ने बाजी मारी।

bigg boss 13 asim riaz ramp walk- India TV Hindi
आसिम रियाज ने किया रैंप वॉक

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में हैं। इस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर देने वाले प्रतिभागी आसिम रियाज ने हाल ही में एक फैशन डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैशन डिजाइनर पंकज सोनी के लिए आसिम रियाज शो स्टॉपर बने। उन्होंने बेंगलुरु में डिजाइनर के वेडिंग कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। 

बिग बॉस 13 फाइनलिस्ट आसिम रियाज नजर आएंगे जैकलीन फर्नांडिस के साथ, वायरल हुआ वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आसिम रियाज जल्द ही जैकलीन फर्नांडिस के साथ म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाले हैं। इसके साथ ही उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। 

Asim Riaz Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिस के साथ आसिम रियाज
 

बिग बॉस 13 का विनर बनने के बाद परिवार संग समय बिता रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला, देखें ये वायरल फोटो

इससे पहले आसिम के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। शाहरुख खान के एक विज्ञापन में वो बैकग्राउंड में नज़र आ रहे थे। वहीं, उन्हें वरुण धवन के साथ 'मैं तेरा हीरो' फिल्म में भी देखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन