1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्विटर पर किया राज, दूसरे नंबर पर रहे आसिम रियाज

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्विटर पर किया राज, दूसरे नंबर पर रहे आसिम रियाज

 Published : Feb 20, 2020 12:25 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 01:03 pm IST

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

bigg boss 13 winner Sidharth Shukla and asim riaz- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज

पॉपलुर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। इस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला हैं। भले ही इसे खत्म हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच अभी तक इसकी चर्चा हो रही है। शहनाज गिल और पारस छाबड़ा मिलकर अपने लिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढ रहे हैं तो घर से बाहर निकलते ही आसिम रियाज, रश्मि देसाई और हिमांशी खुराना समेत कई कंटेस्टेंट्स ने मिलकर पार्टी की। जैसा कि सभी जानते हैं कि घर के अंदर आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला की आपस में बनी नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो के दौरान दोनों ही कंटेस्टेंट्स को यूजर्स सपोर्ट करते दिखाई दिए। रोजाना ही सिद्धार्थ और आसिम के लिए ट्रेंड वायरल होता था। 

क्या सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आएंगे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला?

'बिगबॉस 13' के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला न सिर्फ शो के सबसे चर्चित प्रतिभागी थे, बल्कि उन्हें लेकर सबसे ज्यादा ट्वीट भी किए गए। ट्विटर इंडिया के अनुसार 'बिग बॉस 13' डिजीटल प्लेटफॉर्म पर हिट रहा। बीते साल 2018 के शो के दौरान 4.1 करोड़ ट्वीट किए गए थे, जबकि उसके मुकाबले इस साल 1 जनवरी 2020 से शो के खत्म होने यानी 15 फरवरी तक ही 10.5 करोड़ ट्वीट किए गए। बल्कि शो का यह सीजन अब तक से सभी सीजन से अधिक चर्चित रहा।

वहीं शो के इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ ऐसे प्रतिभागी रहे जिन्हें लेकर खूब ट्वीट किए गए, जबकि आसिम रियाज दूसरे नंबर पर थे। विडंबना यह रही कि शो के पहले रनरअप भी आसिम ही रहे।

(IANS इनपुट के साथ)

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन