1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आएंगे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला?

क्या सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आएंगे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला?

 Published : Feb 18, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 01:45 pm IST

खबर है कि सिद्धार्थ शुक्ला सलमान खान की फिल्म 'राधे' में नजर आने वाले हैं, जो ईद पर रिलीज होने वाली है।

 'राधे' में नजर आएंगे...- India TV Hindi
 'राधे' में नजर आएंगे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला?

मुंबई: बिग बॉस 13 ने इस साल खूब टीआरपी बटोरी, 15 फरवरी को बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले हुआ और बिग बॉस 13 की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला को मिली। सिद्धार्थ के शो जीतते ही उनसे जुड़ी तमाम खबरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी, कभी रश्मि से उनके झगड़े ने सुर्खियां बटोरी तो कभी शिल्पा शिंदे के बयान ने जिसमें उन्होंने कहा था कि वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अब्यूजिव रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक खबर ये भी आई थी कि वो सलमान खान की ईद 2020 पर रिलीज होने वाली फिल्म 'राधे' में नजर आने वाले हैं।

हम आपको बता दें ये खबर सरासर गलत है। सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग खत्म होने वाली है। 4-5 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। ऐसे में इस तरह की अफवाह में ससच्चाई नहीं हो सकती है। 

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर रेखा, उर्वशी और भूमि पेडनेकर स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर

सिद्धार्थ शुक्ला ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा में छोटा सा रोल किया था। इसके अलावा वो टीवी में बालिका वधू और दिल से दिल तक जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं।

बिग बॉस में उनकी पर्सनल लाइफ के कई किस्से सामने आए। यहां आकर पता चला कि सिद्धार्थ का रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, आरती सिंह और शिल्पा शिंदे से अफेयर रहा है। वहीं बिग बॉस के घर के अंदर शहनाज गिल से सिद्धार्थ की नजदीकी काफी बढ़ गई थी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन