1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- शहनाज गिल एक बच्चे की तरह है और मैं...

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- शहनाज गिल एक बच्चे की तरह है और मैं...

 Published : Feb 17, 2020 07:59 am IST,  Updated : Feb 17, 2020 07:59 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर शो जीत लिया है। तीसरे नंबर पर शहनाज गिल रहीं।

bigg boss 13 winner sidharth shukla shehnaaz gill- India TV Hindi
बिग बॉस 13: शहनाज और सिद्धार्थ

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 को विनर मिल चुका है। मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को पीछे छोड़ते हुए जीत का खिताब हासिल किया। वहीं, तीसरे नंबर पर 'पंजाब की कैटरीना कैफ' शहनाज गिल रहीं। जैसा कि आप जानते हैं कि घर के अंदर सिद्धार्थ और शहनाज की केमिस्ट्री इतनी स्ट्रॉन्ग थी कि दर्शकों ने उन्हें #Sidnaaz का नाम दे दिया। उनकी मस्ती भरी नोंकझोंक दर्शकों के दिलों को छू गई। घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ ने शहनाज के बारे में काफी बातें की।

सिद्धार्थ शुक्ला ने विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद मीडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि शहनाज गिल एक बच्चे की तरह हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बच्चों के साथ बहुत अच्छा हूं और शहनाज एक बच्चे की तरह है।'

सिद्धार्थ ने घर के अंदर बिताए गए बेस्ट मोमेंट्स के लिए शहनाज को क्रेडिट भी दिया। बता दें कि सिद्धार्थ को शहनाज की कंपनी बहुत अच्छी लगती थी। दोनों ज्यादातर साथ में ही वक्त बिताते थे।

बता दें कि शहनाज का नया शो 'मुझसे शादी करोगे' कलर्स चैनल पर आने वाला है, जो 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसमें पारस छाबड़ा भी नज़र आएंगे। ये शो कम और स्वयंवर ज्यादा है। इसमें दोनों अपने-अपने लिए दूल्हा और दुल्हन ढूंढेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन