बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपना वार्षिक कैलेंडर 2020 लॉन्च कर दिया है। डब्बू के 21वें एडिशन में कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेंकर, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार आदि स्टार्स को जगह मिली। कैलेंडर लॉन्च के मौके में की स्टार्स से शिरकत की। जिसमें हर किसी की निगाहे रेखा, भूमि पेडनेकर , मंदना करीमी और उवर्शी रौतलेा पर जाकर टिक गई। ये एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
Related Stories
रेखा बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। सदाबाहर एक्ट्रेस रेखा फिल्मी पर्दे से काफी दूर है लेकिन अपने स्टाइलिश सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ मैचिंग दुप्ट्टा कैरी करें हुए नजर आईं।

इस लुक के साथ रेखा के मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ सिंदूर से मांग भरे हुए नजर आईं। वहीं हाथों में स्टाइलिश गोल्डन ब्रेसलेट और पोटली बैग लिए हुए नजर आईं। इस लुक में रेखा बेहद खूबसूरत नजर आईं।

भूमि पेडनेकर काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने लिवेंडर ह्यूड वन-शोल्डर स्लीव्स शीमरी ड्रेस पहनी। इस लुक के साथ भूमि ने मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में भूमि बेहद हॉट नजर आईं।
केले का करें यूं इस्तेमाल और तुरंत पाएं फटी हुई एड़ियों से निजात

उर्वशी रौतलेा भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहनी। जिसके सात उन्होंने बिल्कुल लाइट मेकअप, ग्लोसी पीच कलर की लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल बनाईं। इस सिंपल लुक में उर्वशी बेहद खूबसूरत नजर आईं।
सोनम कपूर गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं स्टनिंग, लग रहीं हैं बला की खूबसूरत