1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर रेखा ने चलाया अपनी खूबसूरती का जादू, गोल्डन साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत

एक बार फिर रेखा ने चलाया अपनी खूबसूरती का जादू, गोल्डन साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 08:36 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 08:36 am IST

फिल्म  'छपाक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची। देखें तस्वीरें।

Rekha- India TV Hindi
Rekha Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा हमेशा अपनी साड़ी कलेक्शन से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। रेड, ब्लू, गोल्ड हो या फिर कोई और कलर हर एक लुक में रेखा बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इसके साथ ही फ्लोनेस स्किन, रेड लिपस्टिक के साथ हमेशा स्पॉट होती है। वहीं फिल्म 'छपाक' के प्रीमियर में स्टनिंग अवतार में रेखा नजर आईं। 

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं मुबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंह में बी टाउन के सितारों ने शिरकत की। जहां दीपिका ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं तो रेखा ने भी अपने लुक से हर किसी को अपनी फैन बना दिया।

Rekha
Rekha

छपाक' के प्रीमियर में ब्लू शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं दीपिका पादुकोण, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

Rekha
Rekha

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत दिग्गज अभिनेत्री रेखा के लुक की बात करें तो वह गोल्डन साड़ी पहनकर नजर आईं। इस लुक के साथ रेखा ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ हैवी गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग गोल्डन बटुआ भी कैरी किया। इसके साथ ही माथे में लाल  सिंदूर और छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी।

Rekha
Rekha

फिल्म 'छपाक' की बात करें तो यह एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के ऊपर बन हैं। जिसमें दीपिका मालती का किरदार निभाती हउई नजर आ रही हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार से डायरेक्ट किया है।

मलाइका अरोड़ा लेटेस्ट फोटोशूट में दिखीं स्टनिंग, नजरें हटाना थोड़ा मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल