1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गरीबों की आलिया भट्ट' कहलाने पर माहिरा शर्मा ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

'गरीबों की आलिया भट्ट' कहलाने पर माहिरा शर्मा ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

 Published : Feb 20, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 12:58 pm IST

बिग बॉस 13 के फिनाले में माहिरा शर्मा ने जो ड्रेस पहनी थी, वो आलिया भट्ट की ड्रेस से काफी मिलती-जुलती थी।

bigg boss 13 mahira sharma alia bhatt- India TV Hindi
माहिरा शर्मा और आलिया भट्ट

पॉपुलर रिएलिटी शो  बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। इस सीजन के विनर का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता है। शो के फिनाले एपिसोड में एक्स कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए थे, जिनमें माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, शेफाली जरीवाला, मधुरिमा तुली और देवोलीना भट्टाचार्जी समेत कई लोग शामिल थे। हालांकि, माहिरा अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल का शिकार हो गई थीं, जिसका उन्होंने अब करारा जवाब दिया है।

दरअसल, माहिरा शर्मा ने जो ड्रेस पहनी थी, वो काफी हद तक आलिया भट्ट की एक ड्रेस से मिलती-जुलती थी। इसके बाद लोगों ने माहिरा को ट्रोल कर दिया था। उन्होंने ये तक कह दिया था कि वो 'गरीबों की आलिया भट्ट' हैं। हालांकि, माहिरा ने अब इसका जवाब दिया है।

क्या सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आएंगे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला?

माहिरा शर्मा ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसमें ट्रोल करने जैसा क्या है? आलिया भट्ट यूथ आइकॉन है। अगर मैंने वो ड्रेस ट्राई कर लिया, जो उन्होंने कभी पहना है, तो इसमें क्या नुकसान है? मैं यहीं कहूंगी कि मैंने उनसे प्रेरणा ली है।'

गौरतलब है कि माहिरा शर्मा फिनाले एपिसोड से दो दिन पहले ही एविक्ट हुई थीं। उनके बाद सिद्धार्थ, आसिम, शहनाज, रश्मि, पारस और आरती सिंह टॉप 6 में शामिल हुए थे। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन