1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 का विनर बनने के बाद परिवार संग समय बिता रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला, देखें ये वायरल फोटो

बिग बॉस 13 का विनर बनने के बाद परिवार संग समय बिता रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला, देखें ये वायरल फोटो

 Published : Feb 22, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 02:10 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को कड़ी टक्कर देते हुए बिग बॉस 13 का खिताब जीत लिया था।

Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla- India TV Hindi
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी चर्चा में है। इस सीजन का विनर बनकर ट्रॉफी अपने घर ले जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला अब अपने परिवार और करीबियों संग वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो मां और भाई-बहन संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ को आसिम रियाज ने कड़ी टक्कर दी थी। वहीं, टॉप 6 में सिद्धार्थ और आसिम के अलावा शहनाज गिल, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आरती सिंह पहुंचे थे। पारस ने फिनाले में 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो क्विट कर दिया था।

सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें इन फोटोज में वो बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। उनके साथ मां और कजिन भाई-बहन भी हैं।

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला जिम में पसीना बहाते हुए आए नजर

बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ को 'मुझसे शादी करोगे' शो के एक एपिसोड में देखा गया, जहां वो शहनाज गिल की मदद करने पहुंचे थे। बता दें कि शहनाज और पारस छाबड़ा का टीवी पर स्वयंवर हो रहा है, जिसमें वो खुद के लिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढ रहे हैं। इसी एपिसोड में रश्मि देसाई भी नज़र आई थीं। 

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्विटर पर किया राज, दूसरे नंबर पर रहे आसिम रियाज

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 13 का विनर बनने के बाद सिद्धार्थ का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा, क्योंकि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन चुकी है और दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन