1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सलमान खान और अनिल कपूर का स्लो मोशन एक्शन देख छूटी सबकी हंसी

Bigg Boss 13: सलमान खान और अनिल कपूर का स्लो मोशन एक्शन देख छूटी सबकी हंसी

 Published : Feb 03, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 05:19 pm IST

'मलंग' में अनिल कपूर, दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू नज़र आएंगे। ये फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।

bigg boss 13 salman khan- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में 'मलंग' की टीम करेगी प्रमोशन

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में सोमवार को 'मलंग' की पूरी स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए आएगी। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान अपने पुराने दोस्त अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, कुणाल खेमू संग खूब मस्ती करेंगे। सलमान और अनिल स्टेज पर स्लो मोशन एक्शन भी करते दिखाई देंगे, जिसे देख दर्शकों की हंसी छूट जाएगी।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि 'मलंग' की टीम और सलमान खान ने स्टेज पर जमकर मस्ती की है।

'मलंग' को सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' के निर्देशक मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। 

अर्जुन कपूर ने मां के जन्मदिन पर कहा- 'काश हम साथ में और वक्त बिता पाते'

बिग बॉस 13 की बात करें तो इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज और विशाल आदित्य सिंह एविक्शन के लिए नॉमिनेटेडे हैं। इनमें कम वोट मिलने की वजह से विशाल बेघर हो जाएंगे। बता दें कि आरती सिंह को सबसे कम वोट मिले थे, लेकिन विकास गुप्ता और शहनाज के भाई शहबाज ने स्पेशल पावर के चलते उन्हें नॉमिनेशन से बाहर निकाल लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन