1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: घर से बाहर निकलने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लेंगी शहनाज, जानें क्या है वजह!

Bigg Boss 13: घर से बाहर निकलने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लेंगी शहनाज, जानें क्या है वजह!

 Published : Jan 26, 2020 02:20 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 02:37 pm IST

इस हफ्ते वीकेंड का वार में रविवार को एक सदस्य बेघर हो जाएगा। खबरों की मानें तो कम वोट मिलने के कारण शेफाली जरीवाला एविक्ट हो जाएंगी।

bigg boss 13 weekend ka vaar- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच झगड़ा चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं कर रहे, लेकिन जब वे साथ में रहते थे, एक-दूसरे को परेशान करते थे तो उनकी क्यूट भरी नोंक-झोंक दर्शकों को बहुत पसंद आती थी। अब शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो विशाल आदित्य सिंह को बता रही हैं कि घर से बाहर निकलने के बाद वो खुद को कमरे में बंद कर लेंगी। 

दरअसल, शहनाज का ये मानना है कि घर के अंदर उनकी जो भी कॉन्ट्रोवर्सी हुई है या सिद्धार्थ संग उनकी मस्ती देखने के बाद घरवाले काफी नाराज होंगे। ऐसे में वो ये सब हैंडल करने के लिए खुद को चार दिन के लिए कमरे में बंद कर लेंगी। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: आसिम, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह हुए सेफ

शहनाज वीडियो में कह रही हैं कि 'मेरी दादी मुझसे बहुत प्यार करती हैं। मैंने सिद्धार्थ को कई बार किस किया है। इसके लिए वो मुझे बहुत डांट लगाएंगी। उनसे बचने के लिए मैं मोहाली वाले फ्लैट में चली जाऊंगी और चार दिन तक खुद को बंद कर लूंगी। फिर इंटरनेट पर सारी कॉन्ट्रोवर्सी देखूंगी, ताकि सिर्फ खुद को जवाब देना रहे। इसके बाद मैं वापस घर जाऊंगी।'

बता दें कि इस हफ्ते वीकेंड का वार में रविवार को एक सदस्य बेघर हो जाएगा। असीम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा सेफ हो गए हैं, जबकि शेफाली जरीवाला, आरती सिंह, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा अभी भी नॉमिनेटेड हैं। खबरों की मानें तो शेफाली जरीवाला का सफर खत्म हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन