1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: शिल्पा शेट्टी के योगासन से घरवालों के छूटे पसीने

Bigg Boss 13: शिल्पा शेट्टी के योगासन से घरवालों के छूटे पसीने

 Published : Feb 08, 2020 11:44 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 11:44 am IST

बिग बॉस 13 में शिल्पा शेट्टी घर के अंदर जाने वाली हैं। वह घरवालों से योगा करवाती नजर आएंगी।

bigg boss 13 shilpa shetty- India TV Hindi
बिग बॉस शिल्पा शेट्टी

बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले जितना करीब आता जा रहा है फैन्स इस लेकर ज्यादा एक्साइडिट होते जा रहे हैं। एलीट क्लब के मेंबर बन रश्मि देसाई, आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला फिनाले में पहुंच चुके हैं। इस वीकेंड के वॉर में घरवालों से मिलने के लिए कई सेलिब्रिटीज आने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स को योगा सिखाने के लिए बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जाने वाली हैं। जिनके साथ योगा करते हुए घरवालों के पसीने छूटने वाले हैं।

बिग बॉस का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें वह सभी घरवालों को योगा सिखाती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी सभी से कपल योगा भी कराएंगी। इस दौरान सभी घरवाले उल्टे-सीधे तरीके से योगा करते नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म हंगामा 2 के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आई हैं। 'हंगामा 2' में उनके साथ परेश रावल, मिज़ान जाफरी और  प्रनिथा सुभाष अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना भी अपनी आने वाली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आएंगे।

बिग बॉस के घर में इस समय सिद्धार्थ शुक्ला ने पारस छाबड़ा को इम्यूनिटी देकर नॉमिनेशन से बचा लिया है। जिसके बाद उनके और शहनाज आरती के बीच लड़ाई हो रही है।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन