Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar: वीकेंड के वार में सलमान खान घर के सदस्यों की क्लास लगाई। एक तरफ हिंदुस्तानी भाऊ को डांट पड़ी तो वहीं अरहान को उनकी की बेवकूफी की वजह से डांटा गया। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में कुछ मेहमान आए और घरवालों को सच्चाई का आइना दिखाएंगे। इस हफ्ते मधुरिमा तुली घर से बेघर हो गई हैं। वह कल तक घर में ही रहेंगी। इस हफ्ते डबल एविक्शन है तो कल एक और सदस्य घर से बेघर होगा।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar: मधुरिमा हुईं घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स ने दी जन्मदिन की बधाई
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar: मधुरिमा हुईं घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स ने दी जन्मदिन की बधाई
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar : सलमान खान ने आज के एपिसोड में कई घरवालों की क्लास लगाई। वहीं मधुरिमा तुली घर से बेघर हुईं।
Bigg Boss 13 Weekend ka Vaar: मधुरिमा हुईं घर से बेघर, सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स ने दी जन्मदिन की बधाई
-
10:49 PM (IST) Dec 14, 2019
घर से बेघर हुईं मधुरिमा
घर से इस हफ्ते मधुरिमा बेघर हो गई हैं। मगर वह कल तक बिग बॉस के घर में रहेंगी। साथ ही कल एक और सदस्य घर से बेघर होंगे।
-
10:37 PM (IST) Dec 14, 2019
घरवालों ने आसिम को कहा काले दिल वाला
सभी घरवालों ने मिलकर आसिम रियाज को काले दिल वाला बताया है।
-
10:32 PM (IST) Dec 14, 2019
सलमान खान ने घरवालों को दिया ब्लैक हार्ट टास्क
सलमान खान ने दो घरवालों विशाल और आसिम को दो ट्रांसपेरेंट्स हार्ट के पीछे खड़े हुए हैं। अब घरवाले किसी एक को बताएंगे कौन है काले दिल वाला।
-
10:27 PM (IST) Dec 14, 2019
कॉलर ऑफ द वीक ने पूछा मधुरिमा से सवाल
कॉलर ऑफ द वीक ने मधुरिमा से पूछा आप फुटेज के लिए विशाल के पास जाती हैं और नॉमिनेट हुई हैं इस वजह से उनके पास जा रही हैं? साथ ही कहा आप घर में दिख नहीं रही हैं।
-
10:23 PM (IST) Dec 14, 2019
बिग बॉस के घर में अंदर गई गुत्थी
बिग बॉस के स्टेज पर मस्ती करने के बाद घर के अंदर गई गुत्थी।
-
10:05 PM (IST) Dec 14, 2019
-
10:00 PM (IST) Dec 14, 2019
गुत्थी ने अपने अंदाज में गाया गाना
गुत्थी ने अपने अंदाज में गाया 'दबंग 3' का 'मुन्ना बदनाम हुआ' गाना।
-
9:56 PM (IST) Dec 14, 2019
गुत्थी की हुई बिग बॉस में एंट्री
गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर बिग बॉस के सेट पर सलमान खान से मिलने आईं।
-
9:55 PM (IST) Dec 14, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स ने दी जन्मदिन शुभकामनाएं
सिद्धार्थ शुक्ला को उनके फैन्स ने जन्मदिन की बधाईयां दी। साथ ही जल्दी ठीक होने की दुआ की।
-
9:51 PM (IST) Dec 14, 2019
सलमान खान ने अस्पताल में की सिद्धार्थ शुक्ला से बात
सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला से वीडियो कॉल के जरिए अस्पताल में बात कर रहे हैं। साथ ही उन्हें बताया कि वह इस हफ्ते सेफ हो गए हैं।
-
9:47 PM (IST) Dec 14, 2019
सलमान खान कर रहे हैं अरहान के बारे में रश्मि से साथ
सलमान खान ने रश्मि देसाई को बताया कि उनके घर में अरहान की फैमिली वाले रह रहे हैं। साथ ही बताया जो रश्मि के बारे में अरहान ने बोला वो गलत है।
-
9:45 PM (IST) Dec 14, 2019
रश्मि देसाई को हर साल हुआ था बिग बॉस ऑफर
सलमान खान ने बताया कि रश्मि देसाई को हर साल बिग बॉस ऑफर किया गया था। इस साल रश्मि से सिर्फ अरहान के लिए शो में आने का फैसला लिया है।
-
9:43 PM (IST) Dec 14, 2019
सलमान खान लगा रहे हैं अरहान की क्लास
सलमान खान ने अरहान से पूछा आपने क्या कहा था रश्मि देसाई के बारे में।
-
9:42 PM (IST) Dec 14, 2019
विशाल और मधुरिमा की लड़ाई पर की सलमान खान ने बात
सलमान खान ने विशाल और मधुरिमा से कहा आपकी लड़ाई फेक लगती है।
-
9:37 PM (IST) Dec 14, 2019
सलमान खान ने शेफाली जरीवाला से पूछा कहा है पुरानी शेफाली
सलमान खान ने शेफाली जरीवाला से पूछा कि पुरानी वाली शेफाली कहा है। शुरूआत के 2 हफ्तों में आप बहुत अच्छा खेली मगर अब वो शेफाली कहा गई।
-
9:30 PM (IST) Dec 14, 2019
सलमान खान ने घरवालों से पूछा सवाल
सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि घर में ज्यादा समय तक कौन सोते रहता है।
-
9:28 PM (IST) Dec 14, 2019
पूरे दिन घर में सोने को लेकर सलमान खान ले रहे हैं क्लास
हिंदुस्तानी भाऊ के दिन में सोने की वजह से सलमान खान उनकी क्लास लगा रहे हैं।
-
9:25 PM (IST) Dec 14, 2019
आसिम कह रहे हैं अपने भाई की बात पर सोचो
आसिम आकर रश्मि देसाई से कहते हैं अपने भाई की बातों पर एक बार ध्यान दो। वह बाहर कुछ देखकर आए हैं इसलिए बोल रहे हैं। प्लीज एक बार सोचो।
-
9:23 PM (IST) Dec 14, 2019
घर में आए रश्मि देसाई के छोटे भाई
घर में रश्मि देसाई के छोटे भाई गौरव आए हैं। वह अपनी बहन से कहते हैं गेम खेलो। अपने पैरों पर खुद खड़े हो। आप यहां अपने बलबूते पर आई हो। अरहान ने कहा है एक साल पहले आप दिवालिया हो गए थे। आप रोड पर आ गए थे। एक साल पहले आप रोड पर नहीं थी। साथ ही आप उन्हें बिग बॉस में लेकर आई हैं वो आपको नहीं। गौरव ने अरहान से कहा- हमे आपसे उम्मीद नहीं थी। आपने मेरी बहन को इमोशनली सपोर्ट किया होगा मगर वो रोड पर नहीं आई थीं।
-
9:18 PM (IST) Dec 14, 2019
हितेन तेजवानी ने विकास गुप्ता से पूछा कहा है मास्टरमाइंड
हितेन तेजवानी विकास गुप्ता से कहते हैं कि सभी लोग पूछ रहे हैं असली मास्टरमाइंड कहा है। अपने अंदर का मास्टरमाइंड बाहर लाओ।
-
9:16 PM (IST) Dec 14, 2019
हितेन तेजवानी ने हिंदुस्तानी भाऊ को सुनाई
हितेन तेजवानी ने हिंदुस्तानी भाऊ से कहा आप सना को कहते हैं वीकेंड पर क्यूट बन जाती हो। आप भी तो वो ही करते हैं। वीकेंड पर क्यूट बनते हैं और बाकि टाइम सोते रहते हैं।
-
9:14 PM (IST) Dec 14, 2019
घर में मेहमान बनकर आए हितेन तेजवानी
हितेन तेजवानी ने विशाल को कहा कंफ्यूज पर्सनालिटी। उन्होंने विशाल से कहा आप क्या हो किसी को समझ नहीं आ रहा है। असली विशाल बनकर सामने आओ।
-
9:12 PM (IST) Dec 14, 2019
काम्या ने रश्मि से कहा गेम खेलने को
काम्या पंजाबी ने रश्मि देसाई से कहा तुम गेम खेलने आई हो वो खेलो। तुम्हे किसी के सहारे की जरुरत नहीं है। पहले सिद्धार्थ शुक्ला और अब अरहान के नाम पर गेम खेल रही हो। अपना गेम क्यों नहीं खेल रही हो।
-
9:10 PM (IST) Dec 14, 2019
काम्या ने अरहान को सुनाई खरी-खोटी
अरहान खान को काम्या ने कहा तुम रश्मि देसाई के दम पर बिग बॉस में आए हो। नेशनल टेलिविजन पर उनके बैंक बैलेंस के बारे में बात करने की जरुरत नहीं है।
-
9:08 PM (IST) Dec 14, 2019
काम्या ने दिखाया शेफाली जरीवाला को आइना
काम्या पंजाबी ने आकर शेफाली जरीवाला से कहा- तुमने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम की दोस्ती के बीच दरार डाली। तुम अच्छा खेल रही हो। मगर मास्टरमांइड नहीं हो। मगर काबिलियत रखती हो मास्टरमाइंड बनने की।
-
9:06 PM (IST) Dec 14, 2019
घरवालों को आइना दिखाने घर में पहुंचे कुछ मेहमान
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी, काम्या पंजाबी और रश्मि देसाई के भाई गौरव देसाई घर में आए कंटेस्टेंट को आइना दिखाने।