1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, बताया राखी के बाद का इफेक्ट

'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, बताया राखी के बाद का इफेक्ट

 Published : Aug 04, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 01:50 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर राखी के बाद के इफेक्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ के एक्सप्रेशन बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

sidharth shukla- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला Image Source : INSTAGRAM/REALSIDHARTHSHUKLA

सोमवार को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया था। बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी बहन के साथ इस त्यौहार को मनाया। सिद्धार्थ ने बहन के साथ राखी की तस्वीरें तो शेयर नहीं की मगर बहन को गिफ्ट देने के बाद क्या हाल होता है उन्होंने ये जरुर शेयर किया है।

सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में जीन्स की खाली जेब दिखाते हुए उन्होंने लिखा- देखो राखी पर मेरे साथ क्या हुआ... वहीं दूसरी फोटो शेयर करते हुए लिखा- खाली जेब.... भगवान का शुकर है राखी साल में एक बार आती है।

फोटोज में सिद्धार्थ के एक्सप्रेशन बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। वह येल्लो टी-शर्ट और डेनिम में अपना कूल दिखा रहे हैं।

sidharth shukla
Image Source : INSTAGRAM/REALSIDHARTHSHUKLAसिद्धार्थ शुक्ला इंस्टाग्राम स्टोरी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला का नेहा शर्मा के साथ हाल ही में म्यूजिक वीडियो दिल को करार आया रिलीज हुआ है। फैन्स को यह गाना बहुत पसंद आया है। सिड और नेहा की केमिस्ट्री फैन्स को बहुत पसंद आई है।

बिग बॉस के 13वें सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल की भी खूब चर्चा हुई थी। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और उन्हें 'सिडनाज' कहकर बुलाते हैं। दोनों का गाना 'भूला दूंगा' को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन