'बिग बॉस 14' में आज जमकर धमाल होगा। शो में आज सलमान खान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जाएगा तो वहीं 'बिग बॉस' की मशहूर प्रतियोगी शहनाज कौर गिल शो में धमाल मचाते नजर आएंगी। इसके साथ ही घरवालों से सवाल जवाब भी करेंगी। इस शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें शहनाज अपना फेमस डायलॉग भी बोलती दिखीं। ये वही डायलॉग है जो उन्होंने शो के अंदर बोला था और वो काफी मशहूर हो गया था।
जस्ट चिल गाने पर डांस करते हुए कोरियोग्राफर धर्मेश ने शो में एंट्री ली।
शहनाज कौर गिल की बिग बॉस के स्टेज पर डांस के साथ धमाकेदार एंट्री हुई।
सलमान खान ने घरवालों को प्लेकार्ड वाला टास्क दिया है। घरवालों को प्लेकार्ड में लिखे नारे को किसी घरवाले को देना है।
सोनाली फोगाट और एजाज खान माशा अल्लाह गाने पर डांस कर रहे।
एजाज खान को सलमान खान के लिए डांस परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला जिसके एजाज खफा हैं।
सलमान खान ने बिग बॉस के सेट पर केक काटा घरवालों के साथ सेलिब्रेट भी किया।
अभिनव शुक्ला और जैस्मिन ने 'बजरंगी भाईजान' के चिकन कुकड़ू कु गाने पर डांस किया।
विकास गुप्ता और अर्शी खान 'मैंने प्यार किया के' फेमस गाने पर डांस किया। ये गाना है 'कबूतर जा जा।'
रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य सलमान खान के गानों पर डांस कर रहे हैं।
सलमान खान जैकलीन और रवीना टंडन के बीच एक कॉम्पिटीशन करवाल रहे हैं। इस प्रतियोगिता में रवीना को जैकलीन के गाने के फेमस स्टेप्स करने होंगे तो वहीं जैकलीन को रवीना के गाने के।
रवीना टंडन और जैकलीन बिग बॉस के वीकेेंड का वार में स्टेज पर धमाकेदार एंट्री ली। सलमान खान इन लोगों से कुछ सवाल पूछ रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये लोग बिग बॉस के बारे में कितना जानते हैं।
संपादक की पसंद