Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट कविता कौशिक कर रही हैं कठिन योगासन, वायरल हुआ वीडियो

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट कविता कौशिक कर रही हैं कठिन योगासन, वायरल हुआ वीडियो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 10, 2021 05:34 pm IST, Updated : Mar 10, 2021 05:34 pm IST

कविता कौशिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्टिंग के साथ कविता अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। योगासन करते हुए वह सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करती रहती हैं।

Kavita Kaushik - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IKAVITAKAUSHIK Kavita Kaushik 

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कविता कौशिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्टिंग के साथ कविता अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। योगासन करते हुए वह सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटो और एक वीडियो शेयर की है जिसे वह अपना पसंदीदा आसन बता रही हैं।

कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर योगासन करते हुए फोटोज डाली हैं। जिसके बाद यूजर्स उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। कविता की तरफ से किया गया योगआसन काफी कठिन है, मगर उन्होंने बहुत बेहतर ढंग इस आसन को परफॉर्म किया है।

कविता शूटिंग हो या वेकेशन पर हों योगासन करना नहीं भूलती हैं। वह रोजाना योग करती हैं। कविता की शादी 2017 में उनके करीबी दोस्त रोनित बिस्वास से हुई है। दोनों ने केदारनाथ के मंदिर में जाकर सिंपल तरीके से शादी की थी।

हाल ही में कविता कौशिक बिग बॉस 14 रियलिटी शो में नजर आई थीं। कुछ समय पहले कविता कौशिक और उनके पति रोनित बिस्वास ने फैसला लिया है कि वह कभी बच्चा पैदा नहीं करेंगे। इसका कारण बताते हुए कविता ने कहा- ''मैं बच्चे के साथ अन्याय नहीं करना चाहती। अगर में अपने 40's में बच्चा पैदा करती हूं कि तो जब तक मेरा बच्चा 20 साल का होगा, तब तक हमारा बुढ़ापा आ जाएगा। मैं नहीं चाहती की मेरे बच्चे को अपने 20's में अपने बूढ़े माता-पिता का ख्याल रखना पड़े।''

उन्होंने आगे कहा- ''हम इस दुनिया को थोड़ा हल्का बनाना चाहते हैं और अपने बच्चे को मुंबई जैसी भीड़ वाली जगह और स्ट्रगल में नहीं डालना चाहते।''

उन्होंने फैसला लिया है कि वह किसी परिवार को गोद लेकर उनका खर्च उठाएंगे। '' हमने राजस्थान के गांव में अपने पापा के परिवार को गोद ले लिया है। हम उनका ख्याल रखते हैं। हमें दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है।''

यहां पढ़ें

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने मुंबई में खरीदा खूबसूरत घर, देखें इनसाइड पिक्चर्स

श्रीदेवी बन कर राखी सावंत ने सभी को चौंकाया, नागिन डांस का वीडियो हो रहा है वायरलकपिल शर्मा ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे फैन से किया मिलने का वादा

कपिल शर्मा ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे फैन से किया मिलने का वादा

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement