1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे फैन से किया मिलने का वादा

कपिल शर्मा ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे फैन से किया मिलने का वादा

 Published : Mar 10, 2021 11:53 am IST,  Updated : Mar 10, 2021 11:56 am IST

'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फैन के जल्द ठीक होने की कामना की है। कपिल का फैन पुरानी किडनी की बीमारी से पीड़ित है।

KAPIL SHARMA- India TV Hindi
KAPIL SHARMA Image Source : INSTAGRAM/@KAPILSHARMA9

कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा अपने फैंस के लिए हमेशा से उदार रहे हैं, हाल ही में उनकी एक एक्टिविटी ने इस बात को एक बार फिर से साबित कर दिया है। हाल ही में, द कपिल शर्मा शो के होस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फैन के जल्द ठीक होने की कामना की है। कपिल का फैन पुरानी किडनी की बीमारी से पीड़ित है। कपिल ने फैन को विश किया और लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ, भगवान भला करे। मेरी चोट ठीक हो जाए, तो हम जल्द मिलेंगे।"

देखें कपिल का पोस्ट

बता दें कुछ दिनों पहले कपिल को मुंबई हवाई अड्डे पर एक व्हीलचेयर में देखा गया था। कथित तौर पर, 'किस किसको प्यार करूं' अभिनेता जिम में वर्कआउट करते समय उनकी पीठ में चोट लग गई, जिसकी वजह से वह व्हीलचेयर पर नजर आए थे।

कॉमेडियन के काम के बारे में बात करें तो वह कपिल जल्द ही एक वेब सीरीज के साथ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, कॉमेडियन वर्तमान में द कपिल शर्मा शो से ब्रेक पर हैं क्योंकि वह अपने न्यू बॉर्न बेबी और पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं।

फैमिली के साथ बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी बेटी अनायरा का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था। कपिल शर्मा अक्सर अपनी बेटी के साथ खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते रहते हैं। कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी अनायरा का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी बेटी हनी सिंह के गाने जिंगल बेल्स की धुन पर थिरकती हुई नजर आईं। प्रिंटेड ब्लू नाइट सूट में अनायरा काफी क्यूट नजर आ रही थीं, इस दौरान अनायरा ताली बजाती भी नजर आईं। 

देखें अनायरा का वीडियो

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में शादी के बंधन में बंधे। कपल ने 10 दिसंबर, 2019 को अपने पहले बच्चे अनायरा का वेलकम किया। एक बार फिर कॉमेडियन अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल कपिल अपना शो नहीं कर रहे हैं और अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन