1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 December 14 Highlights: विकास गुप्ता ने गुस्से में अर्शी खान को पूल में फेंका, बिग बॉस नाराज

Bigg Boss 14 December 14 Highlights: विकास गुप्ता ने गुस्से में अर्शी खान को पूल में फेंका, बिग बॉस नाराज

 Updated : Dec 14, 2020 11:26 pm IST

विकास गुप्ता और अर्शी खान की नोंक झोंक जारी है, देखिए आज के एपिसोड की मजेदार झलकियां।

Bigg Boss 14 December 14 LIVE Updates:- India TV Hindi
Bigg Boss 14 December 14 LIVE Updates: Image Source : INSTAGRAM/COLORSTV

Bigg Boss 14 December 14 LIVE Updates: बिग बॉस का एक और मजेदार एपिसोड शुरू ऑनएयर हो चुका है, और आज एक बार फिर से विकास और अर्शी की नोंक झोंक देखने को मिली। हालांकि आज विकास और अर्शी के बीच की लड़ाई काफी बढ़ गई, अर्शी ने बार बार विकास गुप्ता को परेशान करने के लिए उन्हें टच किया और इतना ही नहीं विकास की मां के बारे में भी काफी कुछ बोल दिया। मां की बात सुनकर विकास गुप्ता को गुस्सा आ गया और उन्होंने अर्शी खान को पूल में फेंक दिया। जिससे अर्शी खान काफी नाराज हुईं, हालांकि विकास गुप्ता भी टूट गए और वो रोते दिखे और कहा कि उनका कोई दोस्त नहीं है उनका साथ कोई नहीं देता है। इसके बाद बिग बॉस ने अर्शी खान और विकास गुप्ता दोनों को ही फटकार लगाई। देखिए आज के शो की लाइव अपडेट्स-

Bigg Boss 14 December 14 LIVE Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 11:23 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    विकास गुप्ता और अर्शी खान दोनों को बिग बॉस ने डांटा।

  • 11:20 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    विकास ने राखी सावंत से कहा है कि वो अर्शी से बात करना चाहते हैं, लेकिन अर्शी ने मना कर दिया और कहा कि वो विकास से कोई बात नहीं करेंगी।

  • 11:19 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    विकास गुप्ता ने कहा कि उन्हें लोग इतना बुरा बोलते हैं कि उन्हें खुद लगने लगा है कि वो बुरे आदमी हैं।

  • 11:19 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    विकास गुप्ता ने कहा मेरे पास नहीं है कोई दोस्त, खतरों के बाद नहीं किया किसी ने मेरे लिए पोस्ट, ना कोई मुझसे मिलने आया।

  • 11:19 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    विकास गुप्ता ने अपना दिल खोलकर रखा, हुए इमोशनल और खूब रोए

  • 11:13 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अर्शी और राखी में हुई बहस

  • 11:13 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    विकास गुप्ता ने अर्शी से कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने अर्शी को धक्का दिया, हालांकि उन्होंने कहा कि जो उन्होंने बोला है उसका अफसोस उन्हें नहीं है।

  • 11:12 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राहुल महाजन और राखी सावंत ने विकास गुप्ता से कहा कि उन्हें पूल में धक्का मारने के लिए सॉरी बोलना चाहिए।

  • 11:00 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    विकास ने अर्शी को पूल में फेंका

    अर्शी ने विकास गुप्ता की मां के बारे में कहे गलत शब्द, विकास गुप्ता ने अर्शी को पूल में फेंका

  • 10:58 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    कश्मीरा शाह को अर्शी और विकास का झगड़ा लगता है फेक

  • 10:55 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अर्शी ने उतार दिया अपना माइक जिसके बाद बिग बॉस ने अर्शी खान को माइक पहनने के लिए डांटा।

  • 10:47 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अर्शी और विकास गुप्ता में बहस लगातार जारी है, दोनों एक दूसरे के खानदान तक पहुंच चुके हैं।

  • 10:43 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अभिनव ने कहा वो अर्शी के लिए लिखेंगे रोल, अर्शी ने कहा तुम मुझे काम दोगे और लोग मेरा काम छीनेंगे, अर्शी का इशारा विकास गुप्ता पर था।

  • 10:42 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अर्शी खान, विकास गुप्ता को कर रही हैं इरीटेट

  • 10:39 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    राखी सावंत अपने पति के बारे में कर रही हैं बात, कह रही हैं कि मैंने उन्हें कहा है कि वो बिग बॉस में आए, क्योंकि लोगों को यकीन नहीं है कि मेरी शादी हो चुकी है। राखी ने कहा है वो कह रहे हैं उन्हें पब्लिक में आने में वक्त लगेगा।

  • 10:37 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अभिनव ने बोला पराठे है कच्चे, विकास और अर्शी बना रहे थे पराठे, अर्शी को आ गया गुस्सा।

  • 10:37 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    ख्वाब देके झूठे-मूठे गाने के साथ हुई आज दिन की शुरुआत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन