1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 की एक्स कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया के पिता की तबीयत खराब, शूटिंग बीच में छोड़ दिल्ली रवाना

Bigg Boss 14 की एक्स कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया के पिता की तबीयत खराब, शूटिंग बीच में छोड़ दिल्ली रवाना

 Published : Dec 28, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 04:23 pm IST

पवित्रा पुनिया के पिता की तबीयत खराब है जिस वजह से एक्ट्रेस आनन फानन में शूटिंग छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

Pavitra Punia- India TV Hindi
Pavitra Punia Image Source : INSTAGRAM/PAVITRA PUNIA

'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकीं पवित्रा पुनिया के फैंस के लिए बुरी खबर है। पवित्रा के पिता की तबीयत खराब है जिस वजह से एक्ट्रेस आनन फानन में शूटिंग छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पवित्रा के पिता अचानक गिर गए थे जिसकी वजह से उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा गया है। इस बात की जानकारी पवित्रा पुनिया के पब्लिसिस्ट ने दी। 

पवित्रा पुनिया चाहती हैं एजाज खान जीते बिग बॉस 14 का खिताब

पब्लिसिस्ट ने अपने बयान में कहा- 'पवित्रा को जैसे ही अपने पिता की तबीयत के बारे में पता चला तो वो शूटिंग छोड़ तुरंत दिल्ली रवाना हो गईं। वो बहुत ज्यादा परेशान हैं। फिलहाल पवित्रा के पिता को अस्पताल ले जाया गया है। आगे की जानकारी पवित्रा के वहां पहुंचने और डॉक्टरों से मिलने के बाद ही पता चलेगी। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि उनके पिता के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें।' 

पवित्रा पुनिया कुछ दिन पहले ही 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुई हैं। शो के दौरान उनकी और एजाज खान की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी। यहां  तक की शो से आउट होने के बाद भी पवित्रा सोशल मीडिया पर लगातार एजाज खान का सपोर्ट करते दिखीं। 

बिग बॉस 14 : क्या पवित्रा पुनिया ने इस सच को छुपाया कि वह शादीशुदा हैं?

वर्क फ्रंट की बात करें तो पवित्रा पुनिया ने 'बिग बॉस 14' से बाहर आने के बाद सीरियल 'बालवीर' की शूटिंग करनी शुरू कर दी। इस सीरियल में पवित्रा निगेटिव किरदार में हैं। टीवी इंडस्ट्री में पवित्रा पुनिया का काफी नाम हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'स्पिलिट्सविला' से की थी। इस रियलिटी शो के बाद पवित्रा नोटिस में आईं उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया।

पवित्रा 'गीत: हुई सबसे पराई', 'लव यू जिंदगी', 'संवारे सबके सपने प्रीतो', 'होंगे जुदा ना हम', 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच: काली शक्तियों का', 'गंगा', 'ससुराल सिमर का', 'रूप: मर्द का नया स्वरूप' में भी नजर आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन