1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: प्रीमियर से पहले लीक हुईं बिग बॉस हाउस की तस्वीरें, आपने देखी क्या?

Bigg Boss 14: प्रीमियर से पहले लीक हुईं बिग बॉस हाउस की तस्वीरें, आपने देखी क्या?

 Published : Sep 19, 2020 08:18 am IST,  Updated : Sep 19, 2020 09:37 am IST

बिग बॉस 14 का प्रीमियर 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। शो में इस साल काफी कुछ अलग होने वाला है। बिग बॉस 14 हाउस बहुत सुंदर होने वाला है।

bigg boass 14- India TV Hindi
बिग बॉस 14 Image Source : INSTAGRAM/BIGGBOSSSEASON14_OFFICIAL

सलमान खान का शो बिग बॉस एक और सीजन के साथ वापिस आ गया है। बिग बॉस 14 का प्रीमियर 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कुछ अलग होने वाला है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। अब सभी को इंतजार है कि शो बिग बॉस के घर में कौन-कौन आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस का घर इस साल काफी सुंदर और अलग होने वाला है। फैन्स हाउस की झलक के लिए सोशल मीडिया पर इसे ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी बिग बॉस हाउस की एक झलक देखना चाहते हैं तो आइए आपको बिग बॉस हाउस की लीक्ड तस्वीरें दिखाते हैं। 

बिग बॉस हाउस की लीक तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट Mr Khabri_official और यूट्यूब चैनल 'डेली ट्रेंडिंग न्यूज' पर शेयर की गई हैं। हालांकि मेकर्स ने शो के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। यह तस्वीरें बेडरुम, वॉशरुम, कैप्टन रुम की हैं और लिविंग रुम में सिल्वर कलर का सोफा नजर आ रहा है।

Bigg Boss 14 से जुड़ा नया खुलासा, शो शुरू होने से पहले ही 'कैद' हो जाएंगे सारे कंटेस्टेंट्स

लगता है इस साल घर को तीन हिस्सों में डिवाइड किया जाएगा। यह रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन होंगे। ग्रीन जोन सेफ्टी, वहीं रेड डेंजर जोन होगा। हाउस में पूल एरिया भी होने वाला है। देखिए तस्वीरें:

bigg boss 14 house leaked pictures
Image Source : YOUTUBE/DAILYTRENDINGNEWSबिग बॉस हाउस की तस्वीरें

bigg boss 14 house leaked pictures
Image Source : YOUTUBE/DAILYTRENDINGNEWSबिग बॉस 14 हाउस की तस्वीरें

bigg boss 14 house leaked pictures
Image Source : YOUTUBE/DAILYTRENDINGNEWSबिग बॉस 14 हाउस की तस्वीरें

bigg boss 14 house leaked pictures
Image Source : YOUTUBE/DAILYTRENDINGNEWSबिग बॉस 14 हाउस की तस्वीरें

bigg boss 14 house leaked pictures
Image Source : YOUTUBE/DAILYTRENDINGNEWSबिग बॉस 14 हाउस की तस्वीरें

Bigg Boss 14: नए प्रोमो की तस्वीरें लीक, सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा इन तीन सितारों ने शूट किया वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक नैना सिंह, जैस्मीन भासिन, निशांत मल्कानी, एजाज खान, निक्की तंबोली, सारा गुरपाल, शगुन पांडे और राहुल वैद्य सहित कई सेलिब्रिटीज नजर आ सकते हैं।

निया शर्मा की इन स्टाइल्स पर फिदा हैं फैंस, हाल ही में Bigg Boss 14 में एंट्री को लेकर खूब उछला नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन