1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 2 Nov: निशांत मलकानी और कविता कौशिक हुए घर से बेघर, कल एजाज टास्क में चलेंगे बड़ा दांव

Bigg Boss 14 2 Nov: निशांत मलकानी और कविता कौशिक हुए घर से बेघर, कल एजाज टास्क में चलेंगे बड़ा दांव

 Updated : Nov 03, 2020 12:06 am IST

इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। ये चार लोग कविता कौशिक, जैस्मिन भसीन, रूबीना दिलैक और निशांत मलकानी हैं।

Bigg Boss 14- India TV Hindi
Bigg Boss 14 Image Source : TWITTER/COLORS TV

'बिग बॉस 14' में कविता कौशिक और एजाज खान की लड़ाई के बाद घर का पूरा माहौल बदला हुआ है। जहां एक ओर कविता खुद को सही ठहरा रही हैं तो वहीं एजाज खान अपने दोस्तों से दिल की बात कह रहे हैं। आज एक बार फिर से घर का माहौल और भी ज्यादा खराब होने वाला है। एजाज खान और नैना सिंह के बीच आज जबरदस्त बहस होगी। वहीं आज घर से दो लोग बेघर होंगे। अब ये दो लोग कौन होंगे ये जनता के वोट्स और घरवालों की वोटिग के आधार पर तय होगा। इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं। ये चार लोग कविता कौशिक, जैस्मिन भसीन, रूबीना दिलैक और निशांत मलकानी हैं। 

Bigg Boss 14 live updates Kavita Kaushik Rubina Dilaik Nishant Malkani Jasmin Bhasin who will evict today

Auto Refresh
Refresh
  • 11:59 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    कविता कौशिक भी घर से बेघर हो गईं

    निशांत मलकानी के बाद कविता कौशिक दर्शकों के कम वोट की वजह से घर से बेघर हो गई हैं। 

  • 11:39 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    निशांत मलकानी हुए बेघर

    ग्रीन जोन के कंटेस्टेंट्स ने निशांत मलकानी को अपना वोट देकर घर से बेघर कर दिया है। 

  • 11:34 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    घरवालों को वोट देना होगा

    बिग बॉस ने घरवालों को वोट आउट करने का अधिकार दिया। वोट आउट में घरवालों और दर्शकों को वोट मिलाए जाएंगे। इसके बाद घर से बेघर किया जाएगा।

  • 11:09 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    नैना एजाज और जान से नाराज हैं

    नैना एजाज और जान से नाराज हैं। इसी वजह से उन्होंने इन दोनों को छोड़कर बाकी सबका ब्रेकफास्ट बनाया।

  • 10:59 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    लग्जरी टास्क का नैना ने किया सामान इस्तेमाल

    नैना ने लग्जरी टास्क का सामान इस्तेमाल किया जिसके बाद एजाज खान, निक्की और एजाज उनके नाराज हो गए हैं। 

  • 10:42 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    कविता कौशिक एजाज से कह रही हैं कि झगड़ा मत करो

    कविता कौशिक एजाज से कह रही हैं कि झगड़ा मत करो। वहीं एजाज कह रहे हैं कि इज्जत से बात करेंगे तो सही रहेगा।

  • 10:39 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    एजाज खान और पवित्रा की बाहर खाना खाने को लेकर बहस हो रही है

    एजाज ने पवित्रा से कहा कि बाहर खाना ना खाएं। इसे लेकर पवित्रा नाराज हो गईं जिसके बाद दोनों की बहस शुरू हो गई।

  • 10:36 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    राहुल वैद्य और जैस्मिन ने एक दूसरे से मांगी माफी

    राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन ने एक दूसरे से माफी मांगी। इन दोनों का टास्क के दौरान झगड़ा हो गया था। 

  • 10:03 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 10:02 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन