'बिग बॉस 14' का 'वीकेंड का वार' धमाकेदार होगा। आज घर में तीन नए चेहरों की एंट्री होगी। जिसके बाद घरवालों का खेल पलटना तय है। ये घरवाले कौन होंगे इस बात का खुलासा 24 अक्टूबर के एपिसोड में ही कर दिया गया था। इसके अलावा शो में खास मेहमान बनकर नोरा फतेही भी आएंगी। साथ ही खास परफॉर्मेंस भी देंगी और घरवालों से टास्क भी करवाएंगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट्स को देखने के बाद घरवालों का क्या हाल होगा। साथ ही इनके घर में आने से शो का खेल कितना पलटेगा।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 14: कविता कौशिक, नैना और शार्दुल ने की घर में एंट्री, पूरे घर का बदला माहौल
Bigg Boss 14: कविता कौशिक, नैना और शार्दुल ने की घर में एंट्री, पूरे घर का बदला माहौल
'बिग बॉस 14' का 'वीकेंड का वार' धमाकेदार होगा।
Bigg Boss 14 live updates Weekend Ka vaar Kavita Kaushik shardul pandit naina entered today
-
10:53 PM (IST) Oct 25, 2020
तीनों कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री होते ही सब अपनी अपनी खेल की रणनीति बना रहे हैं
तीनों कंटेस्टेंट्स की घर मे ंएंट्री होते ही सभी घरवाले अपने अपने खेल की रणनीति बना रहे हैं।
-
10:28 PM (IST) Oct 25, 2020
घर में एंट्री करने से पहले ही कविता कौशिक बनीं घर की कैप्टन
घर में एंट्री करने से पहले ही कविता कौशिक घर की कैप्टन बन गई हैं।
-
10:19 PM (IST) Oct 25, 2020
तीनों नए कंटेस्टेंट्स घरवालों को कौन कितना दिखता है इस पर नंबर दे रहे हैं
कविता, नैना और शार्दुल और घरवालों को कौन कितना दिखता है इस आधार पर नंबर दे रहे हैं।
-
9:58 PM (IST) Oct 25, 2020
कौन कितनी देर शो में दिखता होगा इसे लेकर खुद को नंबर दे रहे हैं
बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया है। जिसमें सभी को खुद को अपने आप को नंबर देना है कि वो कितने देर शो में दिखाया जाता होगा।
-
9:49 PM (IST) Oct 25, 2020
शार्दुल ने नैना के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे सुनकर नैना नाराज हो गईं
शार्दुल ने नैना के लिए एक शब्द का इस्तेमाल किया जिसे सुनकर नैना नाराज हो गईं।
-
9:44 PM (IST) Oct 25, 2020
शार्दुल पंडित ने भी घर में एंट्री की
शार्दुल पंडित ने घर में एंट्री की। स्टेज पर सलमान खान उनसे घरवालों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
-
9:39 PM (IST) Oct 25, 2020
सलमान खान ने कविता और नैना से घरवालों को लेकर कई सवाल पूछे
कविता कौशिक और नैना से सलमान खान ने घरवालों को लेकर कई सवाल पूछे। इस प्रतियोगिता में नैना जीत गईं।
-
9:28 PM (IST) Oct 25, 2020
कविता कौशिक और नैना ने स्टेज पर की धमाकेदार एंट्री
कविता कौशिक और नैना ने बिग बॉस के स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की।
-
9:15 PM (IST) Oct 25, 2020
नोरा फतेही ने घर के सभी लड़कों को मशहूर डांस स्टेप करने को कहा
नोरा फतेही ने घर में मौजूद सभी लड़कों को मशहूर स्टेप करने को कहा। सभी घरवाले ये स्टेप कर रहे हैं।
-
9:14 PM (IST) Oct 25, 2020
नोरा फतेही घरवालों के साथ टास्क कर रही हैं
नोरा फतेही घरवालों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। इसके साथ ही घरवालों को अलग अलग टास्क भी दे रही हैं।
-
9:14 PM (IST) Oct 25, 2020
नोरा फतेही ने डांस के साथ स्टेज पर ली एंट्री
नोरा फतेही ने धमाकेदार डांस करके स्टेज पर एंट्री की। खास बात है कि नोरा बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं।
-
9:14 PM (IST) Oct 25, 2020
सलमान खान ने जैस्मिन को कहा टीवी की कटरीना कैफ
सलमान खान ने जैस्मिन भसीन से कैप्टंसी टास्क को लेकर बात कही। इसके साथ ही कहा जो भी आपको लगता है आपको घरवालों से कह देना चाहिए। इसके बाद सलमान ने जैस्मिन को टीवी की कटरीना कैफ कहकर बुलाया।
-
9:13 PM (IST) Oct 25, 2020
-
9:05 PM (IST) Oct 25, 2020