1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: जैस्मीन, रुबीना, निशांत और कविता, इनमें से 2 कंटेस्टेंट्स आज हो जाएंगे बेघर

Bigg Boss 14 Promo: जैस्मीन, रुबीना, निशांत और कविता, इनमें से 2 कंटेस्टेंट्स आज हो जाएंगे बेघर

 Published : Nov 02, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 02:16 pm IST

बिग बॉस में आज ट्विस्ट देखने को मिलेगा। घर से 1 नहीं, बल्कि 2 कंटेस्टेंट्स बेघर होंगे। इसका फैसला दर्शकों के साथ-साथ घरवाले भी लेंगे।

bigg boss 14 new promo eviction today - India TV Hindi
जैस्मीन, रुबीना, निशांत और कविता बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं Image Source : TWITTER: @COLORSTV

बिग बॉस के घर में एक बार फिर धमाल मचने वाला है, क्योंकि सोमवार को नया ट्विस्ट आने वाला है। इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि दो नॉमिनेटेड लोग बेघर होंगे। इसका फैसला दर्शकों के साथ-साथ घरवाले भी करेंगे। बता दें कि बेघर होने के लिए रुबीना दिलैक, कविता कौशिक, जैस्मीन भसीन और निशांत मल्कानी नॉमिनेटेड हैं।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं। इसमें बिग बॉस घरवालों को ये कहकर चौंका देते हैं कि घर से दो लोग बाहर जाएंगे और इसका फैसला उन्हें भी करना होगा। इसके बाद सभी एक-एक कर कन्फेशन रूम में जाकर चारों नॉमिनेटेड सदस्यों में से किन्हीं दो को वोट करेंगे। 

Bigg Boss 14: एजाज खान के बारे में कविता कौशिक ने कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर पड़ी फटकार

इसके अलावा घर में एजाज खान की कैप्टेंसी में जमकर बवाल होगा। उनकी नैना सिंह से बहस होगी, जिसके बाद वो खाना बनाने से मना कर देंगी। इसके बाद बाकी घरवाले एजाज पर भड़क उठेंगे।  

बता दें कि कविता कौशिक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। उनके साथ नैना सिंह और शार्दुल ने घर में एंट्री ली थी। अब घर में 4 नवंबर को टीवी एक्टर अली गोनी शामिल होने वाले हैं। वो अपनी दोस्त जैस्मीन के लिए बिग बॉस 14 में आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन