1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: रिजेक्ट कंटेस्टेंट्स का टेस्ट लेंगे 'तूफानी सीनियर्स', टास्क सुनकर भड़कीं रुबीना दिलैक

Bigg Boss 14: रिजेक्ट कंटेस्टेंट्स का टेस्ट लेंगे 'तूफानी सीनियर्स', टास्क सुनकर भड़कीं रुबीना दिलैक

 Published : Oct 05, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 01:05 pm IST

सबसे पहले इन तीनों तूफानी सीनियर्स का शिकार वो चार कंटेस्टेंट्स होंगे, जो ग्रैंड प्रीमियर पर रिजेक्ट किए गए थे।

bigg boss 14 new promo- India TV Hindi
रिजेक्ट कंटेस्टेंट्स का टेस्ट लेंगे 'तूफानी सीनियर्स' Image Source : INSTAGRAM

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आगाज हो चुका है। इस बार शो में ट्विस्ट देते हुए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स को भी घर के अंदर भेजा गया है। पहले दिन तो हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला ने नए सदस्यों के साथ नरमी बरती, लेकिन अब उन्होंने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले इन तीनों तूफानी सीनियर्स का शिकार वो चार कंटेस्टेंट्स होंगे, जो ग्रैंड प्रीमियर पर रिजेक्ट किए गए थे।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें गौहर खान रुबीना दिलैक से कह रही हैं, 'अगर आप अंदर जाती हैं तो एक हफ्ते के लिए इसी आउटफिट में रहना होगा।' वहीं, हिना खान भी निशांत सिंह मल्कानी को लड़कियों के कपड़े पहनने का टास्क देती हैं। ये सुनकर चारों कंटेस्टेंट्स भौचक्के रह जाते हैं। 

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कहा- 'उनके रिश्ते को परखेगा शो'

रुबीना तो भड़क पड़ती हैं और कहती हैं कि वो घर के अंदर जाएंगी ही क्यों? इस पर उनके पति अभिनव शुक्ला उन्हें समझाते हैं कि अगर उन्होंने टास्क पूरा नहीं किया तो वो शो से बाहर भी निकल सकती हैं। 

बता दें कि शो के ग्रैंड प्रीमियर पर स्टेज पर BBQ टेस्ट हुआ था, जिसमें सीनियर्स ने रुबीना, निशांत, सारा गुरपाल और जान कुमार सानू को रिजेक्ट कर दिया था। उन्हें घर के अंदर आने की इजाजत नहीं है। वो अभी गार्डन एरिया में ही हैं। ऐसे में उन्हें घर के अंदर आने के लिए कुछ टास्क करने होंगे, जो सीनियर्स बताएंगे। 

आज रात का एपिसोड आप कलर्स चैनल पर रात 10.30 बजे देख सकते हैं। इसके साथ ही वूट सिलेक्ट पर भी एपिसोड देख सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन