1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 New Promo: एक ही दिन होगा सीजन का नॉमिनेशन और एविक्शन, घरवाले हुए शॉक्ड

Bigg Boss 14 New Promo: एक ही दिन होगा सीजन का नॉमिनेशन और एविक्शन, घरवाले हुए शॉक्ड

 Published : Oct 12, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 02:25 pm IST

सलमान खान को रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस सप्ताह काफी कुछ बदलने वाला है। जहां  एक ही दिन में सीजन का पहला नॉमिनेशन और एविक्शन होगा।

Bigg Boss 14 New Promo: एक ही दिन होगा सीजन का नॉमिनेशन और एविक्शन, घरवाले हुए शॉक्ड- India TV Hindi
Bigg Boss 14 New Promo: एक ही दिन होगा सीजन का नॉमिनेशन और एविक्शन, घरवाले हुए शॉक्ड Image Source : INSTAGRAM/COLORSTV

सलमान खान को रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस सप्ताह काफी कुछ बदलने वाला है। जहां  एक ही दिन में सीजन का पहला नॉमिनेशन और एविक्शन होगा। जिसके साथ ही घर के किसी एक सदस्य को घर छोड़कर जाना होगा। जिससे घर का हर सदस्य शॉक्ड है। वहीं दूसरी ओर निक्की तंबोली घर की नई सीनियर बन गई हैं और घर पर उन्हीं की ही चल रही हैं। 

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 का प्रोमो रिलीज कर दिया है। जिसमें लिखा कि अब सीन पलटेगा। घर में नॉमिनेशन और एविक्शन एक ही दिन होगा। 

सामने आए प्रोमो में बिग बॉस उस एविक्टेड कंटेस्टेंट को कह रहे हैं कि वे मुख्य द्वार से होते हुए बाहर आ जाएं। अब अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि आखिर आज कौन घर से बेघर हो रहा है। वहीं इस वीडियो में एक जगह सारा गुरपाल रोती हुई नजर आ रही हैं और रुबीना ने उन्हें गले से लगाया हुआ है। वैसे तो फैन क्लब से पहले ही बता दिया है कि आज सारा घर से बेघर हो जाएगी। 

Bigg Boss 14: आज घर से बेघर हो जाएगी पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल !

वहीं दूसरी ओर निक्की तंबोली घर की पहली फेशर्स से सीनियर बन गई है और हिना खान उन्हें कहती हैं कि आज वह निर्णय लें कि किन सदस्यों को लक्जरी आइटम देना चाहिए और किसे नहीं। जिसके बाद रोहित, पवित्रा और निक्की के बीच काफी बहस होती है। 

माही विज ने कहा, लॉकडाउन में बोर हो गई, चाहिए एक और बेबी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन