1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 13 Feb: सलमान खान के सामने रोईं राखी सावंत, वैलेंटाइन डे पर दिशा करेंगे राहुल से प्यार का इजहार

Bigg Boss 14 13 Feb: सलमान खान के सामने रोईं राखी सावंत, वैलेंटाइन डे पर दिशा करेंगे राहुल से प्यार का इजहार

 Updated : Feb 13, 2021 11:27 pm IST

'बिग बॉस 14' में आज 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाएंगे।

Rakhi and Disha - India TV Hindi
Rakhi and Disha  Image Source : TWITTER/COLORS TV AND TEAM DISHA PARMAR

'बिग बॉस 14' में आज 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाएंगे। 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें सलमान खान घरवालों को राखी सावंत को परेशान करने पर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये मामला विनिंग प्राइज मनी का है जिसमें से 14 लाख रुपये कम कर राखी सावंत ने खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया। इसके अलावा एक और प्रोमो वीडियो भी आया है जिसमें राहुल वैद्य से मिलने घर के अंदर टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार अपने प्यार का इजहार करने पहुंचीं।

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant cried today in front of Salman Khan live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 10:14 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    राहुल वैद्य की बातें सुन रो पड़ीं राखी सावंत

    राखी सावंत राहुल वैद्य की बातें सुन रो पड़ीं। राहुल राखी से कहा था कि आप सर के सामने बोलो कि आप हमेशा ये कहते थीं कि मुझे शो नहीं जीतना है अचानक क्या हो गया। 

  • 10:12 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    घरवालें राखी को बुली कर रहे हैं- सलमान खान

    सलमान खान ने घरवालों से कहा कि आप सब मिलकर राखी सावंत को बुली कर रहे हैं। 

  • 9:36 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    सलमान खान घरवालों से राखी से फैसले की बात कर रहे हैं

    राखी सावंत ने 14 लाख रुपये प्राइज मनी से कम करके खुद को नॉमिनेशन से बचा लिया। 

  • 9:24 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    जैस्मिन को पिलर का टैग देना चाहूंगा- अली गोनी

    ये मेरे लिए यहां पर सब कुछ छोड़कर आईं, इसलिए मैं इन्हें पिलर का टैग देना चाहूंगा। 

  • 9:22 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    मैं जैस्मिन को माचिस की तीली का टैग देती- रूबीना दिलैक

    रूबीना दिलैक ने कहा कि मैं जैस्मिन को माचिस की तीली का टैग देती। मुझे ऐसा लगता है कि ये पहले वाला बैगेज अपने साथ लेकर आई हैं। 

  • 9:21 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    पारस तुम घर में डबल रोल लेकर आए हो माचिस की तीली और गिरगिट- सलमान खान

    सलमान खान ने पारस से कहा कि तुम घर में डबल रोल लेकर आए हो। माचिस की तीली और गिरगिट दोनों बनकर इस बार आए हो। 

  • 9:15 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन