1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: क्या सिद्धार्थ शुक्ला की 'दिल को करार आया' को-स्टार नेहा शर्मा करेंगी शो में एंट्री?

Bigg Boss 14: क्या सिद्धार्थ शुक्ला की 'दिल को करार आया' को-स्टार नेहा शर्मा करेंगी शो में एंट्री?

 Published : Jul 23, 2020 10:54 am IST,  Updated : Jul 23, 2020 10:54 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा का म्यूजिक वीडियो दिल को करार आया 31 जुलाई को रिलीज होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा को बिग बॉस14 के लिए अप्रोच किया गया है।

bigg boss 14- India TV Hindi
बिग बॉस 14 Image Source : INSTAGRAM/NEHASHARMAOFFICIAL

 रिएलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन आने को तैयार है। बिग बॉस13 की सफलता के बाद शो के मेकर्स कई बड़े सेलिब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल को मिले फैन्स का ढेर सारा प्यार मिला। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला दिल को करार आया को स्टार नेहा शर्मा को अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा बग बॉस 14 में नजर आ सकती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 14 के मेकर्स नेहा शर्मा को अप्रोच कर रहे हैं। इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन भी शो में नजर आ सकती हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला की अच्छी दोस्त बैं। पहले इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान जैस्मीन ने कहा था कि वह बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेंगी क्योंकि वह लोगों को अपनी बातों में फंसा नहीं सकती हैं।

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट लिस्ट: सुगंधा मिश्रा और 'बालिका वधू' फेम एक्टर सहित इन सेलेब्स को किया गया है अप्रोच?

नेहा शर्मा की बात करें उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म क्रूक से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह क्या कूल है हम, यमला पगला दीवाना 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब जल्द ही उनका म्यूजिक वीडियो दिल को करार आया रिलीज होने वाला है।

बिग बॉस 14: क्या शो में एंट्री करेंगे अध्य्यन सुमन? एक्टर ने दिया ये जवाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक निया शर्मा, वीवियन डीसेना. सुगंधा मिश्रा, जय सोनी, अविनाश मुखर्जी, निखिल चिन्नपा को बिग बॉस14 के लिए अप्रोच किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन