1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: कंटेस्टेंट्स के साथ पानी में भीगते नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला, किया ऐसा डांस देखते रह जाएंगे आप

Bigg Boss 14: कंटेस्टेंट्स के साथ पानी में भीगते नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला, किया ऐसा डांस देखते रह जाएंगे आप

 Published : Oct 08, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 04:44 pm IST

कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला टास्क में हिस्सा लेने वाली लड़कियों के साथ पानी में भीगते नजर आ रहे हैं।

Sidharth Shukla and Pavitra Punia - India TV Hindi
Sidharth Shukla and Pavitra Punia  Image Source : TWITTER/SIDHARTH SHUKLA FC

'बिग बॉस 14' में इस बार भी दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाने के लिए मेकर्स ने तरकीब निकाल ली है। बिग बॉस के घर में इम्युनिटी टॉक्स हो रहा है। जिसका एक पड़ाव 7 अक्टूबर के एपिसोड में दिखाया गया तो वहीं इस टॉक्स का दूसरा पड़ाव आज होगा। इस टास्क का एक वीडियो भी कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला टास्क में हिस्सा लेने वाली लड़कियों के साथ पानी में भीगते नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss 14 Promo: क्यों निकले रुबीना दिलैक के आंसू, इम्युनिटी के टास्क में भिड़ेंगी लड़कियां

ये वीडियो भी टास्क का है जहां पर टास्क में हिस्सा लेने वाली चारों कंटेस्टेंट्स को सिद्धार्थ शुक्ला को अपने डांस और अदाओं से इंप्रेस करना होगा। इस प्रोमो वीडियो के बैकग्राउंड में 'हलकट जवानी' गाना बज रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि सिद्धार्थ शुक्ला गॉर्डन एरिए में बाइक पर बैठे हुए हैं। वहीं चारों कंटेस्टेंट्स निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया अपनी अदाओं से सिद्धार्थ शुक्ला का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं। 

आने वाले एपिसोड में ये देखना होगा कि कौन सी कंटेस्टेंट्स इस टास्क को जीत पाती है। हालांकि इतना जरूर है कि शो शुरू होने के छठे दिन इस तरह का वीडियो शो की टीआरपी को बढ़ाने में मदद जरूर करेगा। 7 अक्टूबर के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला एक टैटू आर्टिस्ट बने थे। जिसमें टास्क में हिस्सा लेने वाली सभी लड़कियों यानी कि निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, सारा गुरपाल और पवित्रा पुनिया को सिद्धार्थ को इंप्रेस करना था। 

आखिर में सिद्धार्थ को ये डिसाइड करना था कि किस कंटेस्टेंट्स ने कैसा टास्क परफॉर्म किया। साथ ही उन्हें जिसका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं लगा उन्हें टास्क से बाहर करने का अधिकार भी था। सिद्धार्थ ने सारा गुरपाल को इस टास्क से बाहर कर बाकी सभी के परफॉर्मेंस को पंसद किया। इसके बाद के टास्क का वीडियो 8 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में किया जाएगा। जिसका प्रोमो वीडियो कलर्स ने शेयर कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन