1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: 'नेपोटिज्म' पर सलमान खान ने लगाई राहुल वैद्य की क्लास, सिंगर से पूछा ये सवाल

Bigg Boss 14 Promo: 'नेपोटिज्म' पर सलमान खान ने लगाई राहुल वैद्य की क्लास, सिंगर से पूछा ये सवाल

 Published : Oct 31, 2020 11:22 am IST,  Updated : Oct 31, 2020 11:22 am IST

राहुल वैद्य ने कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू पर टिप्पणी की थी और घर के अंदर नेपोटिज्म का मुद्दा उछाला था।

salman khan nepotism- India TV Hindi
सलमान खान ने लगाई राहुल वैद्य की क्लास Image Source : INSTAGRAM

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 धमाल मचा रहा है। कुछ दिन पहले घर के अंदर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा उछला था। सिंगर राहुल वैद्य ने कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू पर टिप्पणी की थी। आज वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान इसको लेकर राहुल की क्लास लगाते नज़र आएंगे और उनसे कई सवाल भी पूछेंगे।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें सलमान खान कह रहे हैं, "अगर मेरे पिता मेरे लिए कुछ करते हैं तो वो नेपोटिज्म होगा? आपका बच्चा सिंगर बन जाता है तो इसको नेपोटिज्म बोलोगे? आप अपने बच्चों को किसी और के ऊपर थोप रहे हो, इस इंडस्ट्री के अंदर वो पॉसिबल है? मैं जानना चाहता हूं, क्या ये जायज है? 

Bigg Boss 14 30 Oct: रुबीना और जैस्मिन को सलमान खान दिखाएंगे सच का आईना, बेघर होने के लिए 4 नॉमिनेटेड

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर जमकर बहस हुई थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था तो कई समर्थन में खड़े नज़र आए थे। 

शो की बात करें तो 'बिग बॉस' सीजन 14 के कैप्टन एजाज खान बन गए हैं। कैप्टन बनने के बाद एजाज का कविता से खूब झगड़ा हुआ जिसके बाद एजाज भावुक नजर आएंगे। 

सलमान खान, रुबीना और जैस्मिन को भी सच का आईना दिखाएंगे। इस बार घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन