'बिग बॉस' सीजन 14 के कैप्टन एजाज खान बन गए हैं। एजाज के कैप्टन बनने के बाद घर का माहौल पूरी तरह और दो गुटों में बंटा हुआ है। एक ग्रुप एजाज के कैप्टन बनने से खुश है तो वहीं दूसरे ग्रुप को एजाज का कैप्टन बनना पसंद नहीं आया। कैप्टन बनने के बाद एजाज का कविता से खूब झगड़ा हुआ जिसके बाद एजाज आज के एपिसोड में भावुक नजर आएंगे। कैप्टन बनने के बाद एजाज के हाथ में पॉवर है कि वो टास्क के दौरान किसी को भी रेड जोन से ग्रीन जोन और ग्रीन जोन से रेड जोन में भेज सकते हैं। ये टास्क कल से शुरू हो चुका है जिसका आज दूसरा दिन है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन से कंटेस्टेंट्स रेड जोन में आएंगे।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 14 30 Oct: रुबीना और जैस्मिन को सलमान खान दिखाएंगे सच का आईना, बेघर होने के लिए 4 नॉमिनेटेड
Bigg Boss 14 30 Oct: रुबीना और जैस्मिन को सलमान खान दिखाएंगे सच का आईना, बेघर होने के लिए 4 नॉमिनेटेड
देखना दिलचस्प होगा कि कौन से कंटेस्टेंट्स रेड जोन में आएंगे।
Bigg Boss 14 30 Oct live updates Eijaz Khan Tabadle ki raat
-
11:50 PM (IST) Oct 30, 2020
जान ने जीना गार्नियर मेन टास्क
जान कुमार सानू ने गार्नियर मेन टास्क जीता। इस टास्क में जान के अलावा अभिनव शुक्ला और शार्दुल पंडित ने हिस्सा लिया था।
-
11:40 PM (IST) Oct 30, 2020
एजाज कविता से अपने दिल की बात कह रहे हैं
एजाज कह रहे हैं कि उनके दिल में ऐसा कुछ नहीं है।
-
11:35 PM (IST) Oct 30, 2020
पवित्रा और निशांत की बहस हो रही है
पवित्रा पुनिया और निशांत की बहस हो रही है। पवित्रा ने निशांत से कहा था कि उनके कपड़े ठीक से उठाकर रख दिया था। निशांत ने ऐसा नहीं किया इसी पर पवित्रा नाराज हो गई हैं।
-
11:06 PM (IST) Oct 30, 2020
कविता, निशांत, जैस्मिन और रुबीना बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए
घर से बाहर जाने के लिए कविता कौशिक, निशांत मलकानी, रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन नॉमिनेट हो गए हैं।
-
11:04 PM (IST) Oct 30, 2020
एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को रेड जोन से निकाला बाहर
एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को रेड जोन से बाहर निकाला और उनकी जगह रुबीना दिलैक को रेड जोन में डाल दिया।
-
10:49 PM (IST) Oct 30, 2020
राहुल वैद्य रेड जोन से निकले बाहर और उनकी जगह ली जैस्मिन भसीन ने
राहुल वैद्य को एजाज खान ने रेड जोन से बाहर निकाला और जैस्मिन को उनकी जगह रेड जोन में भेजा।
-
10:45 PM (IST) Oct 30, 2020
राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन अपना प्वाइंट रख रहे हैं
राहुल वैद्य ने जैस्मिन का चुनाव किया। राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि जैस्मिन को रेड जोन में रहना चाहिए और मुझे ग्रीन जोन में। राहुल के बाद जैस्मिन भी अपना प्वाइंट रख रही हैं।
-
10:42 PM (IST) Oct 30, 2020
एजाज ने जान को निकाला रेड जोन से बाहर
एजाज खान ने जान कुमार सानू को रेड जोन से निकाला। इसके साथ ही निशांत मलकानी को ग्रीन जोन से निकालकर रेड जोन में डाल दिया।
-
10:40 PM (IST) Oct 30, 2020
-
10:40 PM (IST) Oct 30, 2020