1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: ईशान ने माइशा को अपनी फैमिली से मिला कर पूरा किया अपना वादा, यहां देखें तस्वीरें

Bigg Boss 15: ईशान ने माइशा को अपनी फैमिली से मिला कर पूरा किया अपना वादा, यहां देखें तस्वीरें

 Published : Nov 25, 2021 10:07 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 10:07 pm IST

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी नजदीकियां दुनिया के सामने जाहिर करने के बाद ईशान और माइशा शो के बाद एक बार फिर एक फ्रेम में नजर आए हैं।

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss 15: ईशान ने माइशा को अपनी फैमिली से मिला कर पूरा किया अपना वादा, यहां देखें तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/ IESHAAN_SEHGAAL

Highlights

  • बिग बॉस में एक दूसरे के करीब आए ईशान और माइशा की जोड़ी शो के बाहर भी कामय है।
  • ईशान की फैमिली से मिल कर माइशा काफी खुश नजर आ रही हैं।

रियलिटी शो बिग बॉस 15 में एक दूसरे के करीब आए ईशान और माइशा दुनिया के सामने अपने प्यार नहीं छिपाते हैं। ईशान ने बीबी 15 के घर में अपनी गर्लफ्रेंड माइशा से वादा किया था कि जैसे ही वे शो से बाहर होंगे, वह उन्हें अपने फैमिली से मिलाने ले जाएंगे। हैंडसम हंक ने अपना वादा निभाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिसमें कपल को अपनी बहन ट्यूलिप और मां के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

तस्वीरें देख कर ऐसा लग रहा है कि ईशान की फैमिली माइशा के वेलकम के लिए पल्के बिछा कर इंतजार कर रही थी। उनकी फैमिली ने अपने घर को गुब्बारों से सजाया और दीवार पर अपना हैशटैग '#मिशान' भी लिखा। माइशा भी ईशान की फैमिली के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में ईशान अपनी मां को किस करते नजर आ रहे हैं।

जब ईशान के करीबी दोस्त राजीव अदतिया बिग बॉस 15 के घर के अंदर गए थे तो उन्होंने उससे कहा था कि ईशान की फैमिली माइशा के साथ उसके रिश्ते से खुश नहीं था। शो में इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गए थे। हालांकि, जब ईशान शो से बाहर आए, तो उन्हें पता चला कि राजीव ने उनसे झूठ बोला था और उनके परिवार को माइशा के साथ उसके करीब होने के साथ कोई समस्या नहीं थी।

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ईशान सहगल ने खुलासा किया कि उनका परिवार माइशा के साथ उनके रिलेशनशिप से खुश है। वह हैरान हैं कि राजीव ने घर के अंदर इस तरह के बयान दिए। इंटरव्यू में उन्होंने माइशा को अपनी बहन और मां से मिलवाने की भी बात कही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन