1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: इस हफ्ते एलिमिनेट वाले कंटेस्टेंट को मिलेगा आयुष शर्मा संग 'अंतिम' देखने का मौका!

Bigg Boss 15: इस हफ्ते एलिमिनेट वाले कंटेस्टेंट को मिलेगा आयुष शर्मा संग 'अंतिम' देखने का मौका!

 Published : Nov 23, 2021 12:34 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 12:34 pm IST

आयुष शर्मा और सलमान खान पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म 'अंतिम' 26 नवंबर को रिलीज होगी।

आयुष शर्मा, बिग बॉस- India TV Hindi
आयुष शर्मा, बिग बॉस Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • बिग बॉस 15 में आयुष शर्मा अपनी फिल्म 'अंतिम' के प्रमोशन के लिए पहुंचे।
  • 'अंतिम' में आयुष शर्मा गैंगस्टर के रोल में होंगे।
  • 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 25 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

Bigg Boss 15: आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' रिलीज होने के लिए तैयार है और फिल्म के एक्टर्स प्रमोशन में लगे हुए। सलमान खान इस फिल्म में पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं, वहीं आयुष शर्मा राहुलिया नाम के गैंगस्टर का रोल प्ले करते दिखेंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आयुष शर्मा, सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में पहुंचे। सेट से आयुष ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि जो इस हफ्ते शो से बेघर होगा उसे हमारे साथ अंतिम देखने का मौका मिलेगा।

वीडियो में आयुष शर्मा कहते हैं- ये हफ्ता किसी घरवाले के लिए अंतिम हो सकता है। उनकी बिग बॉस की जर्नी खत्म हो जाएगी। मगर उनके लिए अच्छी बात ये है कि उनकी बिग बॉस की जर्नी खत्म होगी लेकिन वो बाहर आकर हमारे साथ अंतिम देख सकता है।

आयुष शर्मा ने ट्रांसफॉर्मेशन, डांसिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने कमिटमेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया है क्योंकि उन्होंने हथेली में फ्रैक्चर के बावजूद दो गाने- विघ्नहर्ता और भाई का बर्थडे की शूटिंग को अंजाम दिया था।

फिल्म 26 नवंबर को रिलीज़ होगी। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन