1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss की गिरती TRP को उठाने 'कबाब में हड्डी' बनकर आएंगे शिविन नारंग?

Bigg Boss की गिरती TRP को उठाने 'कबाब में हड्डी' बनकर आएंगे शिविन नारंग?

 Published : Nov 18, 2021 12:27 pm IST,  Updated : Nov 18, 2021 12:27 pm IST

बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की नजदीकियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ खबर है कि शिविन नारंग बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेने वाले हैं।

Bigg Boss की गिरती TRP को उठाने 'कबाब में हड्डी' बनकर आएंगे शिविन नारंग?- India TV Hindi
Bigg Boss की गिरती TRP को उठाने 'कबाब में हड्डी' बनकर आएंगे शिविन नारंग?   Image Source : INSTA: SHIVIN7/TEJRAN982

Highlights

  • मेकर्स ने शिविन नारंग को किया अप्रोच
  • वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं शिविन
  • तेजस्वी प्रकाश के करीबी दोस्त हैं शिविन

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में इन दिनों करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का लव एंगल दिखाया जा रहा है, जो कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो कईयों को फेक लग रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए टीवी के मशहूर अभिनेता शिविन नारंग बिग बॉस के घर में दाखिल हो सकते हैं। शिविन और तेजस्वी पहले स्क्रीन पर साथ नज़र आ चुके हैं और इनकी केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो तेजस्वी और करण के रिश्ते में 'कबाब में हड्डी' बनकर आएंगे। 

अभी तक शिविन नारंग की तरफ से बिग बॉस 15 में दाखिल होने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है।

शिविन नारंग और तेजस्वी प्रकाश
Image Source : INSTA: SHIVIN7/TEJRAN982शिविन नारंग और तेजस्वी प्रकाश

Bigg Boss 15: VIP कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ाने के लिए बिग बॉस ने चली नई चाल

बताया जाता है कि शिविन, तेजस्वी के करीबी दोस्त हैं। ऐसे में अगर शिविन घर के अंदर जाते हैं तो तेजस्वी और करण के रिश्ते पर असर जरूर पड़ सकता है।  

तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग
Image Source : INSTA: SHIVIN7/TEJRAN982तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग   

खबरों की मानें तो एक समय ऐसा था, जब तेजस्वी और शिविन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, उन्होंने इस पर कभी हामी नहीं भरी और इस रिश्ते से मना कर दिया था।

तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग
Image Source : INSTA: SHIVIN7/TEJRAN982तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग   

दोनों ने रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था और कई म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके हैं। 

तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग
Image Source : INSTA: SHIVIN7/TEJRAN982तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग 

फैंस को तेजस्वी और शिविन की जोड़ी काफी पसंद है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर वो शो में नज़र आते हैं तो #TejRan पर क्या असर होगा!

तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग
Image Source : INSTA: SHIVIN7/TEJRAN982तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग 

शिविन की बात करें तो उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है, जिसमें 'बेहद 2' में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को काफी सराहना मिली थी।

तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग
Image Source : INSTA: SHIVIN7/TEJRAN982तेजस्वी प्रकाश और शिविन नारंग 

वो बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्हें कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ देखा जा चुका है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन