Bigg Boss OTT 31 Aug Highlights:बिग बॉस ओटीटी के शानदार 3 हफ्ते हो चुके हैं और अब शो काफी इंट्रेस्टिंग हो चुका है। शो से करण नाथ, रिद्धिमा और उर्फी जावेद निष्कासित हो चुके हैं। शनिवार के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को सजा मिली और पूरे दिन सिर्फ 2 घंटे गैस सप्लाई होने की सजा मिली, हालांकि आज का प्रदर्शन फैंस को पसंद आया जिसके बाद सजा माफ कर दी गई। देखिए आज के शो की हाईलाइट्स-
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss OTT 31 Aug Highlights: बिग बॉस ओटीटी के घर में मनाया गया अक्षरा सिंह का बर्थडे
Bigg Boss OTT 31 Aug Highlights: बिग बॉस ओटीटी के घर में मनाया गया अक्षरा सिंह का बर्थडे
बिग बॉस के घर में आज अक्षरा सिंह का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। सभी घरवालों के साथ अक्षरा ने बिग बॉस द्वारा दिया केक काटा।
Bigg Boss OTT 31 Aug LIVE
-
8:17 PM (IST) Aug 31, 2021
आज का प्रदर्शन दर्शकों को पसंद आया और सजा हुई माफ, अब जिम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं कंटेस्टेंट्स और गैस की सप्लाई भी हुई शुरू।
-
8:13 PM (IST) Aug 31, 2021
राकेश के पैंट के जेब से निकली दिव्या की लिपस्टिक, घरवाले कर रहे हैं राकेश की लेग पुलिंग, शमिता शेट्टी ने कहा मुझे ये पसंद नहीं आया, क्या शमिता शेट्टी के पास मेकअप की कमी है? राकेश हंसते हैं और शमिता को खूब सारी किसेज देते हैं।
-
8:12 PM (IST) Aug 31, 2021
बिग बॉस के घर में मनाया गया अक्षरा का बर्थडे, बिग बॉस ने भिजवाया केक।
बिग बॉस ओटीटी के घर में मनाया गया अक्षरा सिंह का बर्थडे
बिग बॉस ओटीटी के घर में मनाया गया अक्षरा सिंह का बर्थडे
बिग बॉस ओटीटी के घर में मनाया गया अक्षरा सिंह का बर्थडेब
बिग बॉस ओटीटी के घर में मनाया गया अक्षरा सिंह का बर्थडे -
7:59 PM (IST) Aug 31, 2021
मूस और राकेश चिट्ठियां पढ़ने के बाद बहुत इमोशनल हो जाते हैं।
-
7:55 PM (IST) Aug 31, 2021
शमिता और राकेश की बारी आती है तो शमिता अपने कनेक्शन राकेश से कहती हैं कि वो चिट्ठी पढ़ लें मगर राकेश उनसे कहते हैं कि वो चिट्ठी पढ़ लें। बाद में शमिता अपनी चिट्ठी फाड़ देती हैं और खुद को नॉमिनेट कर लेती हैं। शमिता बहुत रोती हैं जिसके बाद राकेश उनसे माफी मांगते हैं और उन्हें संभालते हैं।
-
7:50 PM (IST) Aug 31, 2021
मिलिंद, अक्षरा से कहते हैं कि उनका बर्थडे है इसलिए वो खुद को नॉमिनेट करके उन्हें चिट्ठी पढ़ने का गिफ्ट देना चाहते हैं मगर अक्षरा नहीं मानती हैं, जिसके बाद अक्षरा और मिलिंद दोनों ही चिट्ठी ना पढ़कर खुद को नॉमिनेट करने का फैसला करते हैं। दोनों चिट्ठी फाड़कर डस्टबिन में डाल देते हैं। बाद में अक्षरा रोती भी हैं।
-
7:47 PM (IST) Aug 31, 2021
वहीं इस हफ्ते के नॉमिनेशन की शुरुआत एक दिलचस्प मोड़ के साथ हुई है। कनेक्शन से एक सदस्य बच जाएंगे और उसे अपने परिवार के सदस्यों द्वारा भेजे गए पत्र को पढ़ने का बोनस मिलेगा और दूसरा सदस्य नॉमिनेट हो जाएगा और उसे पत्र को छोड़ना होगा। निर्णय वास्तव में कठिन था, लेकिन कनेक्शन ने अच्छा किया। निशांत और मूस ने अपना निर्णय लिया; मूस लेटर पढ़ती हैं और नॉमिनेशन से बच जाती हैं।
-
7:44 PM (IST) Aug 31, 2021
दिव्या का कनेक्शन किसी के साथ नहीं बन पाया इसलिए वो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई हैं।
-
7:38 PM (IST) Aug 31, 2021
प्रतीक को नेहा से मजाक करना पड़ गया भारी, चप्पल और जीते फेंककर मार रही हैं नेहा।
-
7:34 PM (IST) Aug 31, 2021
प्रतीक, नेहा को परेशान करने के लिए नाटक करते हैं और कहते हैं कि दिव्या के साथ बात करने का मौका मिला है उनके दिल में आ रहा है कि दिव्या को कनेक्शन बना लें। नेहा कहती हैं कि अगर ये जोक है तब भी वो उनसे बात नहीं करेंगी और अगर सच है तब तो बिल्कुल बात नहीं करेंगी। वो प्रतीक पर गुस्सा करती हैं और कहती हैं जो करना है करो बातें क्यों कर रहे हो?
-
7:30 PM (IST) Aug 31, 2021
दिव्या, प्रतीक को कन्विंस करने की करने की कोशिश कर रही हैं कि वो नेहा को छोड़कर उनके साथ कनेक्शन बना लें। नेहा परेशान हो जाती हैं कि क्या सच में प्रतीक उनका साथ छोड़ देंगे।
-
7:27 PM (IST) Aug 31, 2021
निशांत और मूस बार-बार प्रतीक को कन्विंस करने की कोशिश करते हैं कि वो बजर दबा दें।
-
7:24 PM (IST) Aug 31, 2021
बिग बॉस ने मौका दिया है कि ज़ीशान के जाने के बाद दिव्या अकेली हो गई हैं और अब कोई भी प्रतियोगी लड़का हो या लड़की चाहे तो दिव्या के साथ अपना कनेक्शन बना सकता है, बस उसे बजर दबाना होगा। दिव्या सभी से कहती हैं कि बजर दबा दो क्या कोई अपना कनेक्शन तोड़कर दिव्या के साथ बनाएगा कनेक्शन?
-
7:13 PM (IST) Aug 31, 2021
नेहा भसीन और अक्षरा में हो रही है बात मिलिंद और प्रतीक को लेकर।
-
7:07 PM (IST) Aug 31, 2021
सावन में लग गई आग... गाने के साथ हुई दिन की शुरुआत।
-
7:07 PM (IST) Aug 31, 2021
शनिवार के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को सजा मिली है और पूरे दिन सिर्फ 2 घंटे गैस सप्लाई होगी। इसके अलावा आज पूरा दिन कोई भी कंटेस्टेंट जिम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।