1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT Finale: प्रतीक सहजपाल बने सलमान खान के शो बिग बॉस 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट, सूटकेस लेकर छोड़ा घर

Bigg Boss OTT Finale: प्रतीक सहजपाल बने सलमान खान के शो बिग बॉस 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट, सूटकेस लेकर छोड़ा घर

 Published : Sep 18, 2021 09:15 pm IST,  Updated : Sep 18, 2021 10:25 pm IST

बिग बॉस ओटीटी से प्रतीक सहजपाल पैसों से भरा बैग लेकर घर से बाहर हो गए हैं।

Pratik Sehajpal - India TV Hindi
Pratik Sehajpal  Image Source : INDIA TV

'बिग बॉस ओटीटी' ग्रैंड फिनाले से प्रतीक सहजपाल बाहर हो गए हैं। खास बात है कि प्रतीक खाली हाथ नहीं आए बल्कि अपने साथ एक सूटकेस बाहर लेकर आए जिसमें उन्हें सलमान खान के बिग बॉस 15 का कंफर्म टिकट मिला है। यानी कि अब प्रतीक 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले सलमान खान के बिग बॉस 15 में नजर आएंगे।

दरअसल, करण जौहर ने शो के बीच में एक ऐसी घोषणा की जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। पांच कंटेस्टेंट्स से कहा गया कि उनके सामने रखे सूटकेस कोई एक लेकर घर से बाहर जा सकता है। लेकिन, जो भी घर से बाहर जाएगा वो फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। चाहे भले ही उसे सबसे ज्यादा वोट्स क्यों न मिले हो। करण ने बताया कि बाहर निकलने वाले कंटेस्टेंट को बिग बॉस 15 में सीधे एंट्री मिलेगी। उनके पांच गिनने तक जो भी सूटकेस लेकर बाहर आ जाएगा उसे ये मौका मिलेगा।

करण के इतना कहते ही प्रतीक झट से बैग लेकर घर से बाहर आ गए। सभी घरवालों से उन्हें खुशी-खुशी विदा किया। प्रतीक अपने फैसले को लेकर काफी खुश हैं। 

Bigg Boss OTT Grand Finale: प्रतीक सहजपाल पैसों से भरा बैग लेकर हुए घर से बाहर

Bigg Boss OTT Finale: शमिता शेट्टी रहीं दूसरी रनरअप, टॉप 3 में बनाई थी जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन