1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: राकेश बापट की बहन ने लगाया शो के होस्ट करण जौहर पर ये इल्जाम

Bigg Boss OTT: राकेश बापट की बहन ने लगाया शो के होस्ट करण जौहर पर ये इल्जाम

 Published : Sep 14, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 06:39 pm IST

बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर पर शो के कंटेस्टेंट राकेश बापट की बहन ने इल्जाम लयागा है। उनके मुताबिक, राकेश की बातों को करण जौहर गलत मतलब निकाल रहे हैं।

Raqesh Bapat- India TV Hindi
Bigg Boss OTT: राकेश बापट की बहन ने लगाया शो के होस्ट करण जौहर पर ये इल्जाम Image Source : INSTAGRAM/VOOT

राकेश बापट देश के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के प्रतियोगियों के सबसे लोकप्रिय मगर शांत सदस्यों में से एक हैं। एक्टर ने शो में कई बार इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें घर में एडजस्ट होने में वक्त लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह छोटी-छोटी बातों के लिए लड़ने वाले व्यक्ति नहीं हैं। राकेश बापट को हम सभी ने शो में धैर्य के साथ खेलते हुए देखा है।

वही 'संडे का वार' एपिसोड में करण जौहर ने राकेश बापट को शमिता शेट्टी पर कमेंट करने और उन्हें 'सेक्सिस्ट' बताने पर बहुत कुछ सुनाया था। हालांकि राकेश ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन करण जौहर ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। राकेश की बहन शीतल बापट ने अब अपने भाई के समर्थन में करण जौहर को फटकार लगाई है। राकेश की बहन शीतल बापट ने कहा, "उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया और उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया। मैं और मेरा भाई बाल शिक्षा के क्षेत्र में, हम घरेलू हिंसा से लोगों को बचाने में परामर्श, पुनर्वास और समाज में लैंगिक रूढ़िवादिता और लिंग भेद के खिलाफ एक साथ काम करते हैं। समाज में बदल रहा है।''

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने भाई को जानती हूं और मुझे पता है कि उसके लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा बहुत गलत है और उसे सभी गलत कारणों से लेबल किया जा रहा है। शीतल बापट ने आगे कहा, "यह एक सच्चाई है कि पुरुष ज्यादातर समय महिलाओं की तुलना में शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। यह बात टास्क को ध्यान में रखकर कही गई थी, लेकिन इसका मतलब कुछ और ही निकला।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन