1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस के विनर आशुतोष ने घर की छत पर रचाई शादी, बचे पैसे पीएम केयर्स फंड में किए दान

बिग बॉस के विनर आशुतोष ने घर की छत पर रचाई शादी, बचे पैसे पीएम केयर्स फंड में किए दान

 Published : Apr 28, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 04:01 pm IST

लॉकडाउन होने से पहले उनकी शादी तय हो गई थी और वे एक भव्य समारोह में उसी तारीख को फेरे लेने वाले थे। हालांकि वर्तमान परिदृश्य के कारण आशुतोष ने अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अपने घर की छत पर ही सात फेरे लिए।

बिग बॉस के विनर ने घर...- India TV Hindi
बिग बॉस के विनर ने घर की छत पर रचाई शादी

बिग बॉस सीज़न 2 के विजेता आशुतोष कौशिक जो बाद में ज़िला गाजियाबाद और किस्मत लव पैसा दिल्ली जैसी फ़िल्मों में नज़र आए, एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार अपने काम के लिए नहीं बल्कि निजी जिंदगी की वजह से।  दरअसल अभिनेता आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन में शादी की है और इस शादी की खास बात यह है कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर की छत पर दोनों ने शादी रचा ली। अभिनेता ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं जहां वह लॉकडाउन के बीच वो फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने अर्पिता के साथ शादी की है जो अलीगढ़ की रहने वाली है। शादी 26 अप्रैल को नोएडा में हुई , और दंपति ने अपनी शादी का खर्च पीएम केयर फंड को दान कर दिया है।

लॉकडाउन होने से पहले उनकी शादी तय हो गई थी और वे एक भव्य समारोह में उसी तारीख को फेरे लेने वाले थे। हालांकि वर्तमान परिदृश्य के कारण युगल ने अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अपनी छत पर फेरा लिया।

एक अखबार से बात करते हुए आशुतोष ने कहा, "हमने अपने घर पर फेरे सहित सभी रस्में कीं। मेरी तरफ से केवल मेरी मां और बहन थीं और अर्पिता की तरफ से केवल दो ही लोग हमारी शादी में शामिल हुए। यह मेरे लिए यादगार होगा। और अब मेरा मानना ​​है कि सभी शादी इस तरह से होनी चाहिए, जहां कोई शो ऑफ ना हो। मैं राशि का खुलासा नहीं कर सकता लेकिन हमने अपनी शादी के लिए जो कुछ भी रखा है, हमने इसे पीएम राहत कोष में देने का फैसला किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन