सलमान खान का मशहूर शो बिग बॉस खूब पसंद किया जाता है। बिग बॉस का पिछला सीजन यानी कि बिग बॉस 13 निस्संदेह इस रियलिटी शो के सबसे लंबे समय तक चलने और सबसे अधिक देखे जाने वाले सीजन में से एक है। सिद्धार्थ शुक्ला ने इस साल ट्रॉफी और खिताब जीता, इस शो में कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी हरकतों से सबका दिल जीत लिया। वैसे, अगर सोशल मीडिया पर चर्चा की जाए, तो दर्शक इस सितंबर को बिग बॉस के अगले सीज़न की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण अभी भी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑडिशन जल्द ही शुरू होंगे।
Related Stories
सोशल मीडिया पर सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस साल कॉमनर्स भी बिग बॉस का हिस्सा होंगे और घर की थीम 'कॉलेज लाइफ' होगी। बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी शेयर की है। इस साल मई में कॉमनर्स के लिए ऑडिशन शुरू होंगे। फैन्स को उम्मीद है कि सलमान खान इस बार भी बिग बॉस होस्ट करेंगे।
देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 14 में कौन कौन से सेलिब्रिटीज हिस्सा लेते हैं, साथ ही कॉमनर्स होंगे या नहीं ये तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही तय होगा।