1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने रखा बेटे का नाम, कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने खास अंदाज में किया रिवील

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने रखा बेटे का नाम, कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने खास अंदाज में किया रिवील

 Published : Feb 20, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 10:57 pm IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के बेटे के नाम का खुलासा कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने कर दिया है।

Anita Hassanandani- India TV Hindi
Anita Hassanandani Image Source : INSTAGRAM/BHARTI SINGH

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी अनीता के पति और नए नए पिता बने रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। रोहित और अनीता के पेरेंट्स बनने के बाद उनके फैंस न्यू बॉर्न बेबी के नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे। अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। इन दोनों सितारों ने अपने बच्चे का नाम रख लिया है। इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर किया। 

अनीता हसनंदानी बनी बेटे की मां, रोहित रेड्डी ने दी गुड न्यूज

भारती सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित और अनीता के बेटे का नाम रिवील किया है। भारती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें इन दोनों के बेटे का नाम आरव लिखा है। खास बात है कि आरव का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ओपन हो गया है। इसका खुलासा भी कॉमेडी क्वीन ने वीडियो में किया। 

बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद अनीता ने अस्पताल से न्यू बॉर्न बेबी और पति रोहित के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में अनीता बेबी को गोद में लिए हुए हैं और ये दोनों उस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

आपको बता दें, अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। इस खुशखबरी को रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके किया था। इस तस्वीर में रोहित अनीता को किस करते हुए दिखाई दिए थे। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा था- 'ओह ब्वॉय।' 

अनीता हसनंदानी से मिलने पहुंची एकता कपूर का ये वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

इस अनाउसमेंट के बाद रोहित और अनीता की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें रोहित अनीता का हाथ थामे हुए नजर आए। इस तस्वीर को रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्शन के साथ शेयर किया था। कैप्शन में लिखा था- 'लव यू बेबी...सबसे खूबसूरत लम्हा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन