1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अनीता हसनंदानी से मिलने पहुंची एकता कपूर का ये वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

अनीता हसनंदानी से मिलने पहुंची एकता कपूर का ये वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

 Published : Feb 10, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 08:40 pm IST

एकता कपूर अपनी दोस्त अनीता हसनंदानी से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। अनीता बेटे की मां बनी हैं।

अनीता हसनंदानी और एकता कपूर ekta kapoor instagram- India TV Hindi
अनीता हसनंदानी और एकता कपूर Image Source : EKTA KAPOOR INSTAGRAM

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कल देर शाम बेटे को जन्म दिया। अनीता के पति रोहित रेड्डी ने यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। जिसके बाद से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की शुभाकामनाओं की बाढ़ सी आ गई। वहीं अनीता की बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर भी अपने भांजे से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गई। जहां से उन्होंने अनीता के साथ खूबसूरत वीडियो शेयर किया। मगर एकता कपूर का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। दरअसल अक्सर माथे पर टीका लगाने वाली एकता कपूर की मांग इस वीडियो में भरी नजर आ रही है। लोग हैरान हैं कि एकता कपूर ने सिंदूर क्यों लगाया हुआ है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि एकता ने सिंदूर लगाया था या फिर हमेशा की तरह टीका। देखिए वीडियो-

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'जब आप महसूस करते हैं कि आपके काम और लव लाइफ पर चर्चा नहीं होने वाली है, लेकिन अब बच्चे हैं! मुबारक हो.. मम्मी- डैडी के क्लब में स्वागत है'

अनीता हसनंदानी बनी बेटे की मां, रोहित रेड्डी ने दी गुड न्यूज

इसके साथ ही एकता कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही हैं, "टीम अनिता यहां पर हैं और अब हम बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं।'

गुड न्यूज: ताहिरा कश्यप, एकता कपूर की शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' ऑस्कर टॉप 10 में हुई शॉर्टलिस्ट

आापको बता दें, रोहित रेड्डी और अनीता 'नच बलिए सीजन 9' में बीते साल एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा अनीता हसनंदानी नागिन 3 और नागिन 4 में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उनके नागिन के अवतार को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा अनिता सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से भी फेमस हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन