1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्राइम पेट्रोल' के एक्टर शफीक अंसारी का कैंसर की वजह से हुआ निधन, चंदा जुटाकर करा रहे थे इलाज

'क्राइम पेट्रोल' के एक्टर शफीक अंसारी का कैंसर की वजह से हुआ निधन, चंदा जुटाकर करा रहे थे इलाज

 Published : May 11, 2020 05:54 pm IST,  Updated : May 11, 2020 10:33 pm IST

'क्राइम पेट्रोल' के एक्टर शफीक अंसारी का कैंसर की वजह से हुआ निधन, चंदा जुटाकर करा रहे थे इलाज

Latest news Updates: Crime Patrol actor Shafiq Ansari died of cancer, was receiving treatment by rai- India TV Hindi
'Crime Patrol' actor Shafiq Ansari died of cancer, was receiving treatment by raising funds   Image Source : SHAFIQUE ACTOR- FACEBOOK PAGE

मुंबई: लॉकडाउन के बीच भारत के दो महान अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर के जाने के बाद अब एक और एक्टर इस दुनिया से कैंसर की वजह से चले गए। क्राइम पेट्रोल के एक्टर शफीक अंसारी का भी निधन हो गया है। शफीक अंसारी ने 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल में कई किरदार निभाए थे। लंबे वक्त से शफीक कैंसर से पीड़ित थे।

शफीक के पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे, बीमारी की वजह से वो लंबे समय से अभिनय भी नहीं कर रहे थे और तंगहाली से गुजर रहे थे। शफीक के दोस्त ने उनके नाम से फेसबुक पेज बनाकर उनके इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी गई। शफीक अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे। उनके ऊपर उनकी 3 बेटियों और पत्नी की जिम्मेदारी थी। चंदे  से जुटाए पैसों से वे अपना इलाज करवा रहे थे।

शफीक अंसारी के पेज पर उनके इलाज के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो काफी कमजोर लग रहे थे। उन्हें अपनी बेटियों की चिंता भी थी। 

शफीक ने क्राइम पेट्रोल के अलावा भी दर्जनों टीवी सीरियल्स में काम किया था। कैंसर की वजह से 12 दिन में बॉलीवुड में यहतीसरी मौत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन