1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Daughter's Day पर कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी अनायरा की ये तस्वीरें, हो रही हैं वायरल

Daughter's Day पर कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी अनायरा की ये तस्वीरें, हो रही हैं वायरल

 Published : Sep 27, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 09:58 pm IST

कपिल शर्मा ने बेटी दिवस के खास मौके पर अपनी नन्ही परी अनायरा शर्मा संग कई फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

kapil sharma - India TV Hindi
कपिल शर्मा ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बेटी दिवस के खास मौके पर अपनी नन्ही परी अनायरा शर्मा संग कई फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपिल ने न सिर्फ अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की, बल्कि एक खास मैसेज भी लिखा। 

कपिल शर्मा ने अपनी बेटी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए आपका धन्यवाद लाडो।" 

कॉमेडी किंग ने 'द कपिल शर्मा शो' सेट से शेयर की तस्वीरें, सुमोना ने पूछा-मैं कहा हूं?

बता दें कि कपिल शर्मा ने शो पर वापसी कर ली है। उनका कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' साल 2016 से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है और कपिल का मानना है कि बात जब कॉमेडी की आती है तो यह और भी अधिक खुशनुमा हो जाता है।

कोरोना के चलते सावधानी उपायों को ध्यान में रखते हुए शो की शूटिंग फिलहाल बिना लाइव ऑडियंस के हो रही है, इस पर बात करते हुए कपिल ने कहा, "मैंने जितने भी साल काम किए हैं, मेरी सफलता में दर्शकों की काफी अहम भूमिका रही है। जब कभी मैं परफॉर्म करता हूं तो उस पर लोग मुझे अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं जिससे मुझे इसे आगे बरकरार रखने में मदद मिलती है। 

चूंकि अभी महामारी के चलते सेट पर हम ऑडियंस को नहीं बुला पा रहे हैं, तो उनके बिना काफी खाली-खाली सा लगता है, हालांकि अर्चना (पूरन) जी सबका हिस्सा बराबर कर देती हैं - वह और उनकी हंसी सेट पर मौजूद 100 लोगों के बराबर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन