1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. WOW! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नवरात्रि में होगी दिशा वकानी की वापसी, खबर कन्फर्म है

WOW! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नवरात्रि में होगी दिशा वकानी की वापसी, खबर कन्फर्म है

 Published : Sep 26, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 11:43 pm IST

खबर आई है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पुरानी दयाबेन यानी दिशा वकानी की एंट्री होने जा रही है।

 'तारक मेहता का उल्टा...- India TV Hindi
 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नवरात्रि में होगी दिशा वकानी की वापसी

मुंबई: इंतज़ार खत्म हुआ! SAB टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स जो शो में अपने पसंदीदा दयाबेन को याद कर रहे थे, अब खुशी के साथ आनंदित हो सकते हैं। दिशा वकानी शो पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले हफ्ते उनके संभावित वापसी के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं और अब यही हो रहा है। उनका प्रवेश नवरात्रि यानी सितंबर 29-अक्टूबर 7 के दौरान दिखाया जाएगा।

स्पॉटबॉय में छपी खबरे के मुताबिक नीला टेलीफिल्म्स के असित मोदी जो शो के निर्माता हैं उन्होंने दिशा के साथ काम करने के लिए सहमति व्यक्त की है। बता दें, दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं और तब से शो में वापस नहीं आईं।  

अभिनेत्री अपनी बेटी (जो अभी 2 वर्ष की है) को पालने में व्यस्त हो गई और फिर उन्होंने शो में वापस लौटने की कुछ शर्तें रखीं, जो असित मोदी ने स्वीकार नहीं की। बाद में, यह भी खबर सामने आई कि दिशा के पति बीच में आ गए और रविवाद बढ़ गया।  इसके बाद क्या हुआ कि निर्माताओं ने दयाबेन का बदलाव करने का सोचा और नई अभिनेत्री की तलाश शुरू कर दी। लेकिन वे दिशा की प्रतिभा और लोकप्रियता के करीब किसी को खोजने के अपने प्रयासों में विफल रहे।

कुछ दिनों पहले ही इस शो में देखा गया था कि दया के पुराने फुटेज को गरबा खेलते हुए दिखाया था, अब ऐसा लगता है कि यह एक संकेत था, और अब तो करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि आपकी पुरानी दयाबेन लौटने वाली हैं। आपका स्वागत है दयाबेन उर्फ दिशा वकानी!

इसे भी पढ़ें-

हिना खान से लेकर रिमी सेन और श्रीसंत तक, 'बिग बॉस' के लिए इन सेलेब्रिटीज को मिला खूब सारा पैसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September: नायरा-कार्तिक और कायरव का क्वालिटी टाइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन