1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' की दया दिशा वकानी 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या के साथ आ चुकी हैं नजर

'तारक मेहता का उलटा चश्मा' की दया दिशा वकानी 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या के साथ आ चुकी हैं नजर

 Published : May 24, 2020 05:58 pm IST,  Updated : May 24, 2020 06:16 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन की फिल्म ंजोधा अकबर में दिशा वकानी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवरिकर ने किया है।

'तारक मेहता का उल्टा...- India TV Hindi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दिशा वकानी कर चुकी हैं 'जोधा अकबर' फिल्म में काम Image Source : SOCIAL MEDIA

मुंबई:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दया बेन के किरदार से घर घर में पहचान बना चुकी दिशा वकानी काफी दिनों से शो से दूर हैं। इसके बाद भी उनका क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है। जेठालाल के साथ दया की केमिस्ट्री खूब जंचती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दिशा वकानी ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन की फिल्म 'जोधा अकबर' में भी नजर आ चुकी हैं।

आशतोष गोवरिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा ने ऐश्वर्या की सहयोगी का रोल प्ले किया था, जिसका नाम माधवी रहता है। माधवी जोशी का गुप्त रक्षक भी थी जो शादी के बाद मुगल साम्राज्य में रानी जोधाबाई का साथ देती है।

जोधा अकबर का एक सीन
Image Source : SOCIAL MEDIAजोधा अकबर का एक सीन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल ने सलमान खान के साथ इस फिल्म से किया था डेब्यू

दिशा वकानी ने लॉकडाउन से बहुत पहले से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा से छुट्टी ले रखी थी, वो मेटरनिटी लीव पर गई थीं जिसके बाद वापस नहीं आईं। बताया जा रहा था कि निर्माता और दिशा के बीच कई तरह के विवाद बढ़ गए हैं और अनुबंध को लेकर दोनों में तालमेल नहीं हो पा रहा था। जिसकी वजह से उनकी वापसी नहीं हो पा रही है। काफी दिनों तक शो उनके बाद चलता रहा फिर खबर आई कि उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस लेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद लॉकडाउन की वजह से फिलहाल शो बंद है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के टप्पू उर्फ राज अनादकट 'महाभारत' में निभा चुके हैं ये किरदार

फिलहाल दिशा अपनी बेटी स्तुति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। तारक मेहत का उल्टा चश्मा में दया के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इन दिनों लॉकडाउन में शो जब पुराने एपिसोड दोबारा टेलीकास्ट हो रहे हैं तो दिशा को दोबारा छोटे पर्दे पर देखकर फैन्स खुश हैं। बता दें, दिशा ने छोटी उम्र से ही थियेटर करना शुरू कर दिया है। इसके बाद उन्होंने धारावाहिक खिचड़ी में काम किया। दिशा ने'फूल और आग (1999)', 'देवदास (2002)' और 'मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन