1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: एक बार फिर घर में दाखिल होंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, दिलचस्प है वजह

Bigg Boss 13: एक बार फिर घर में दाखिल होंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, दिलचस्प है वजह

 Published : Jan 27, 2020 11:11 am IST,  Updated : Jan 27, 2020 11:16 am IST

घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स भी शामिल होने वाले हैं। विकास गुप्ता, हिमांशी खुराना, शहनाज गिल के भाई और आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह जल्द ही एंट्री लेंगे।

devoleena bhattacharjee bigg boss 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में फिर नज़र आएंगी देवोलीना भट्टाचार्जी

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में टीवी के मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी नज़र आई थीं। वो काफी स्ट्रॉन्ग प्लेयर थीं, लेकिन रीढ़ की हड्डी में दर्द की वजह से उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था। अब खबर आ रही है कि देवोलीना फिर से शो में एंट्री कर सकती हैं। बता दें कि शो के फिनाले में अब बस तीन हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में फैंस का मानना है कि इस पड़ाव पर आकर ये धमाकेदार ट्विस्ट देखना काफी दिलचस्प रहेगा। 

दरअसल, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स भी शामिल होने वाले हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करने के लिए विकास गुप्ता, असीम रियाज के लिए हिमांशी खुराना, शहनाज गिल के भाई शहबाज और आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह आज घर में एंट्री करेंगी। बता दें कि विकास और हिमांशी इस सीजन का हिस्सा रह चुके हैं।

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, देवोलीना भट्टाचार्जी सिर्फ चार दिनों के लिए घर के अंदर दाखिल होंगी। वो अपनी दोस्त रश्मि देसाई का सपोर्ट करने के लिए आ रही हैं। बता दें कि दोनों पहले से ही करीबी दोस्त हैं और घर के अंदर भी एक-दूसरे का काफी ध्यान रखते थे। 

अब देखना होगा कि देवोलीना के आने के बाद रश्मि का गेम और स्ट्रॉन्ग होगा या फिर कुछ नया देखने को मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन