मुंबई: टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने हाल ही में बालाजी प्रोडक्शन के 25 साल पूरे किए है और इस उपलब्धि पर उन्होंने ट्वीट करके खुशी जाती है। यह उनके लिए गर्व और उत्सव का क्षण है क्योंकि आज के वक़्त में ऑल्टबालाजी सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हॉउस में से एक है यह एक एंटरटेनमेंट पावरहाउस बन गया है जो आम जनता के लिए दमदार कंटेंट का निर्माण कर रहा है।
Related Stories
हाल ही में, वह भारत की टॉप 10 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक थीं और एकता आज भी अपने टैलेंट और काम के प्रति समर्पण के साथ लोगों को प्रभावित कर रही है। एकता कपूर अपने जादुई टच के लिए प्रसिद्ध हैं जिन्होंने बहुत सारे लोगों की ज़िंदगी बदल दी है और आज भी नई प्रतिभा को अवसर देने के लिए जानी जाती है।
सभी प्लेटफॉर्म पर एक लीडिंग निर्माता में के रूप में, एकता कपूर को उनके सराहनीय कलात्मकता के लिए जाना जाता है। 25 साल बाद भी बालाजी टेलीफिल्म्स का दबदबा मनोरंजन इंडस्ट्री पर बना हुआ है और तीन प्लेटफार्म की क्वीन होने के नाते, एकता मनोरंजन जगत पर राज कर रही है और अब हम यह देखने के लिए उत्सुक है कि वह आने वाले दिनों में अपने दर्शकों के लिए खास ला रही है!
Also Read:
इंडियन रेस्टोरेंट में लंच डेट पर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, ये Photos हो रही हैं वायरल