1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Naagin 4: भाग्य का जहरीला खेल खेलने साथ आईं इच्छाधारी नागिन निया शर्मा और जैसमीन भसीन, फर्स्ट प्रोमो हुआ रिलीज

Naagin 4: भाग्य का जहरीला खेल खेलने साथ आईं इच्छाधारी नागिन निया शर्मा और जैसमीन भसीन, फर्स्ट प्रोमो हुआ रिलीज

 Published : Nov 25, 2019 07:19 am IST,  Updated : Nov 25, 2019 07:19 am IST

एकता कपूर ने 'नागिन 4' का पहला प्रोमो शेयर किया है। शो में निया शर्मा, जैसमीन भसीन के साथ विजेंद्र कुमेरिया अहम भूमिका में नजर आएंगे।

maagin 4 first promo out- India TV Hindi
नागिन 4 का पहला प्रोमो हुआ रिलीज।

एकता कपूर नागिन 4 के साथ वापिस आ रही हैं। इस बार शो में निया शर्मा और जैसमीन भसीन इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी। शो में इच्छाधारी नागिन के साथ विजेंद्र कुमेरिया अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शो का टीज़र रिलीज हो चुका है। टीज़र के बाद अब एकता कपूर ने शो का पहला प्रोमो शेयर किया है।

एकता कपूर ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- नागिन- भाग्य का जहरीला खेल। जल्द ही। प्रोमो में निया शर्मा मार्केट में मंदिर के बाहर होती हैं जहां एक गुंडा आकर उन्हें परेशान करता है। उसके बाद एंट्री होती है एक्टर विजेंद्र कुमेरिया की जो उन्हें बचाता है। बचाने के बाद वह जैसे ही निया का दुपट्टा उठाता है वहां से एक सांप निकलता है जिसे देखकर वो शौंक जाता है।

वह कोई और नहीं जैसमीन भसीन होती हैं। उसके बाद विजेंद्र एक बड़ा सा दरवाजा खोलता है जिसमें निया और जैसमीन उनकी तरफ चलते हुए आती हैं। निया और जैसमीन के साथ एक बड़ा सांप आता है जो उन्हें डसने की कोशिश करता है।

आपको बता दें एकता कपूर का शो नागिन 2015 में शुरू हुआ था। पहले सीजन में मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान नजर आए ते। इस शो को सबसे ज्यादा टीआरपी मिली थी। शो का दूसरा सीजन 2016 अक्टूबर में शुरू हुआ था। इस सीजम में अर्जुन बिजलानी की जगह करणवीर बोहरा नजर आए थे।

कुछ समय पहले नागिन का तीसरा सीजन खत्म हुआ है। इस सीजन में अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति और  पर्ल वी पुरी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। अब शो का चौथा  सीजन दिसंबर में शुरू होने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन