1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Birthday Special: राम कपूर ने टीवी शो 'न्याय' से किया था डेब्यू, जानिए अब तक का सफर

Birthday Special: राम कपूर ने टीवी शो 'न्याय' से किया था डेब्यू, जानिए अब तक का सफर

 Published : Aug 31, 2021 11:53 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 01:07 pm IST

भारतीय टेलीविजन के मशहूर अभिनेता और टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले राम कपूर अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने कई फेमस टीवी सीरियल्स में अहम भूमिकाएँ निभाई हैं।

ram kapoor- India TV Hindi
Ram Kapoor birthday special Image Source : INSTAGRAM/ IAMRASHIFAN

भारतीय टेलीविजन के मशहूर अभिनेता और टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले राम कपूर आज अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने कई फेमस टीवी सीरियल्स में भूमिकाएँ निभाई हैं। इतना ही नहीं राम कपूर टीवी जगत के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। टेलीविजन के कई अवॉर्ड जीतने वाले राम कपूर फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीवी के मशूहर सीरियल 'कसम से' में जय वालिया का किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी।

अभिनेता राम कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को दिल्ली में एक मीडिल क्लास पंजाबी फैमिली में हुआ था।  एक्टर ने नैनीताल के फेमस शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका से की और फिर उसके बाद सिनेमा की तरफ रुख किया। उन्होंने टीवी सीरियल्स के साथ कई फिल्मों में साइड रोल भी किए हैं। राम कपूर को  इंडियन टेली अवार्ड 2006, 2007, 2008 में बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया। राम ने 1997 में टेलीविजन धारावाहिक न्याय से ऑनस्क्रीन डेब्यू किया। तब से उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। 

साल 2000 में राम कपूर को एकता कपूर के सीरियल घर एक मंदिर में काम मिला और यहीं से इन्हें  बड़ी पहचान मिली। इसी शो के सेट पर उनकी मुलाकात गौतमी से हुई। फिर दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया और इसके बाद साल 2003 में शादी कर ली। अभिनेता ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मेरे डैड की मारुती और हमशक्ल जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। राम ने एक अभिनेता के रूप में अपने हर किरदार को निभाया है, भले ही वह टेलीविजन या सिल्वर स्क्रीन पर हो।

'शेरशाह' भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी

तापसी पन्नू ने पूरी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ब्लर' की शूटिंग

 आइए जानते हैं अभिनेता के कुछ फेमस टीवी सीरियल के बारे में :

बड़े अच्छे लगते हैं

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित धारावाहिक शो बड़े अच्छे लगते हैं में एक्टर लीड रोल में नजर आए थे।  इसकी कहानी एक ऐसे आदमी की थी जो प्यार पाने की उम्मीद नहीं करता है, लेकिन एक समान विचारधारा वाली आत्मा से शादी करने के बाद उसे खोज लेता है।

दिल की बातें दिल ही जाने

दिल की बातें दिल ही जानें  2015 में सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था, जिसमें राम कपूर और गुरदीप कोहली मुख्य किरादार में थे। 

करले तू भी मोहब्बत

2017 की एक हिंदी वेब सीरीज, जिसे एकता कपूर ने अपने प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किया था। इसमें टीवी के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक राम कपूर और साक्षी तंवर नजर आए थे।

'तू शायर है...' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया उर्मिला मातोंडकर के साथ डांस, वायरल हो रहा है वीडियो 

घर एक मंदिर

राम कपूर को घर एक मंदिर नाम का एक और शो मिला जो सोनी टीवी पर प्रसारित होता था। 

कसम से

 यह शो 16 जनवरी 2006 से 12 मार्च 2009 तक प्रसारित हुआ। कहानी तीन बहनों- बानी, पिया और रानो पर आधारित थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन