1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शूटिंग के बीच में बेहोश होकर गिर पड़ी टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, ICU में लड़ रही हैं मौत से जंग

शूटिंग के बीच में बेहोश होकर गिर पड़ी टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, ICU में लड़ रही हैं मौत से जंग

 Published : Nov 22, 2019 11:30 am IST,  Updated : Nov 22, 2019 11:30 am IST

टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की तबीयत गुरुवार को अचानक से खराब हो गई। वह शूट के दौरान बेहोश होकर गिर गईं।

gehana vasisth- India TV Hindi
गहना वशिष्ठ

टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की गुरुवार को शूट के दौरान अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। गहना अपनी आने वाली वेब सीरीज के लिए मुंबई में शूटिंग कर रही थीं। गुरुवार को शूटिंग के दौरान वह अचानक से बेहोश हो गईं।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक गहना की तबीयत ज्यादा खराब है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक गहना ट्रीटमेंट के दौरान शुरूआत में रिस्पॉंड नहीं कर रही थीं और उन्हें सांस लेनें में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया ताकि उन्हें सही तरीके से ऑक्सीजन मिल सके।

गहना को रक्षा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टर प्रणव कब्रा उन्हें अटेंड कर रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक गहना डायबिटीज से ग्रसित हैं। उनका शुगर लेवल बहुत बढ़ गया था और बीपी लो था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना पिछले 48 घंटों से लगातार शूट कर रही थीं और 36 घंटों से उन्होंने कुछ खाया नहीं था। वह सिर्फ एनर्जी ड्रिंक पीकर शूट कर रही थीं।

आपको बता दें गहना वशिष्ठ वेब सीरीज गंदी बात में और स्टारप्लस के सीरियल बहनें में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन